ePaper

Ayushman Card: अपने मोबाइल फोन से घर बैठे बना सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें पूरी प्रक्रिया

Updated at : 05 Nov 2023 2:34 PM (IST)
विज्ञापन
Ayushman Card: अपने मोबाइल फोन से घर बैठे बना सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें पूरी प्रक्रिया

Ayushman Card: केंद्र सरकार के द्वारा गरीब और जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत की गयी है.

विज्ञापन
undefined

Ayushman Card: केंद्र सरकार के द्वारा गरीब और जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) की शुरूआत की गयी है. इसके तहत, लाभुकों को पांच लाख का मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है. योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के द्वारा 23 सितंबर 2018 को लॉच किया गया था.

undefined

Ayushman Card: केंद्र सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस योजना का लाभ देना चाहती है. इसलिए, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरूआत की गयी. इसके तहत, Ayushman Card Apply Online के नियम को आसान बनाया गया है. अब आप आसानी से अपना आयुष्मान कार्ड घर बैठे अपने मोबाइल फोन से बनवा सकते हैं.

undefined

आयुष्मान कार्ड को ऑनलाइन बनवाने के लिए सबसे पहले आपको http://beneficiary.nha.gov.in पर जाना होगा. यहां दिये गए बेनिफिशियरी विकल्प पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर डालें. आपके मोबाइल पर आए ओटीपी को वेरीफाई करें.

Also Read: England के बाद अब नीदरलैंड में वित्तीय सहायता चाहती है टाटा स्टील, जानें क्यों कंपनी को चाहिए इतना पैसा
undefined

इसके बाद, Ration Card For Ayushman Card का विकल्प आपको दिखेगा. यहां अपने परिवार का नाम खोजें. इसके बाद जिस व्यक्ति के नाम से कार्ड बनाना है, उसका नाम और विवरण डालें. विवरण में आधार नंबर मांगा जाएगा. आधार नंबर से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा. इसे वेरीफाइ करें. एक कंसेंट फार्म खुलेगा, इसके सभी विकल्पों पर टिक करना होगा और दाहिनीं ओर दिये अलाउ बटन को दबाएं.

undefined

जिन लोगों के नाम से आयुष्मान कार्ड बनना है उनका नाम स्क्रीन पर लाभार्थी के रुप में नीले बाक्स में प्रदर्शित होगा. बाक्स के नीचे ई-केवाईसी आधार ओटीपी का विकल्प चुने. आधार सत्यापन करने के बाद, फिर से पेज के दाहिनी ओर कैप्चर फोटो के नीचे आइकन पर क्लिक करें. मोबाइल कैमरे से फोटो खींचकर प्रोसीड विकल्प पर क्लिक कर दें.

undefined

इसके बाद फॉर्म में दी गयी सारी जानकारी एक बार फिर से चेक कर लें और ओके बटन पर क्लिक करें. इसके बाद, आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकेंगे.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola