ATM से 4 से अधिक बार पैसे निकालने पर कट जाएंगे 173 रुपये? जानिए क्या है सच

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 06 Oct 2022 8:36 PM

विज्ञापन

एटीएम से ट्रांजेक्शन को लेकर वायरल हो रहे मैसेज की पड़ताल पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने की. जिसमें पाया गया कि मैसेज पूरी तरह से फेक है. पीआईबी फेक्ट चेक की टीम ने वायरल मैसेज को अपने ट्विटर हैंडल में शेयर किया और बताया, मैसेज फर्जी है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि अपने बैंक एटीएम से 4 से अधिक बार निकासी करने पर कुछ पैसे कट जाएंगे. खबर वायरल होने के बाद लोग इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं. आइये वायरल मैसेज की सचाई के बारे में पड़ताल करें.

वायरल मैसेज में क्या किया जा रहा दावा

वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि ATM से 4 से अधिक बार पैसे निकालने पर 173 रुपये काटे जाएंगे. मैसेज में यह भी बताया गया है कि 4 से अधिक बार एटीएम से पैसे निकालने पर 150 रुपये टैक्स और 23 रुपये सर्विस चार्ज बैंक अकाउंट से काटे जाएंगे. इसके अलावा वायरल मैसेज में यह भी दावा किया जा रहा है कि बैंक में भी 4 बार लेन-देन के बाद हर ट्रांजेक्शन के बाद 150 रुपये कट जायेंगे.

Also Read: Fact Check: कोरोना वैक्सीन लेने वालों को मोदी सरकार देगी 5000 रुपये? जानें वायरल मैसेज का सच

क्या है वायरल मैसेज की सच

एटीएम से ट्रांजेक्शन को लेकर वायरल हो रहे मैसेज की पड़ताल पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने की. जिसमें पाया गया कि मैसेज पूरी तरह से फेक है. पीआईबी फेक्ट चेक की टीम ने वायरल मैसेज को अपने ट्विटर हैंडल में शेयर किया और बताया, मैसेज फर्जी है.

क्या एटीएम से ट्रांजेक्शन के नियम

पीआईबी फेक्ट चेक की टीम ने एटीएम से लेन-देन से जुड़े नियम के बारे में भी लोगों को बताया. जिसके अनुसार अपने बैंक के एटीएम कार्ड से हर माह 5 मुफ्त ट्रांजेक्शन किये जा सकते हैं. 5 बार लेन-देन करने के बाद अधिकतम 21 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन या कोई टैक्स होने पर वह अलग से देना होगा.

वायरल मैसेज से रहें सावधान

सोशल मीडिया में आये दिन ऐसे कई तरह के फर्जी मैसेज वायरल होते रहते हैं. कई लोग मैसेज की पड़ताल किये बिना दूसरों के पास शेयर कर देते हैं, जिससे अफवाह को और बल मिलता है. कई लोग ऐसे वायरल मैसेज से ठगी के शिकार भी आसानी से हो जाते हैं. इसलिए हमेशा लोगों को जागरुक किया जाता है कि वायरल मैसेज की अच्छी तरह पड़ताल करने के बाद ही उसे दूसरों के पास शेयर करना चाहिए. साथ ही यह भी बताया जाता है कि अपनी निजी जानकारी या बैंक से जुड़ी कोई भी जानकारी दूसरों के पास शेयर करने से हमेशा बचना चाहिए.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola