Rakesh Jhunjhunwala को लेकर आनंद महिंद्रा ने शेयर किया पोस्ट, बोले- ये अरबों की सलाह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2022 8:47 PM

विज्ञापन

Rakesh Jhunjhunwala: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने रविवार को ट्विटर पर एक पॉपुलर पोस्‍ट शेयर किया है. अपने पोस्ट में आनंद महिंद्रा ने ल‍िखा है कि इस पोस्‍ट को काफी ज्‍यादा शेयर किया जा रहा है.

विज्ञापन

Rakesh Jhunjhunwala: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने रविवार को ट्विटर पर एक पॉपुलर पोस्‍ट शेयर किया है. अपने पोस्ट में आनंद महिंद्रा ने ल‍िखा है कि इस पोस्‍ट को काफी ज्‍यादा शेयर किया जा रहा है. राकेश झुनझुनवाला ने अपनी जिंदगी के अंतिम पड़ाव में अब तक की सबसे बेशकीमती और मुनाफेवाली सलाह दी थी. यह अरबों की सलाह है. इसका सबसे अच्‍छा पहलू है कि इसमें आपको पैसा नहीं, बल्कि अपना समय खर्च करना है.

मेरा सबसे खराब निवेश मेरी सेहत: झुनझुनवाला

मालूम हो कि आनंद मह‍िंद्रा ने जो पोस्‍ट शेयर क‍िया है वह काफी पुराना है. यह पोस्‍ट 23 दिसंबर 2019 का है जो अब सर्कुलेट हो रहा है. इसी को आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है. यह पोस्‍ट अच्‍छी सेहत के महत्‍व पर जोर देता है. इसमें राकेश झुनझुनवाला के अंतिम दिनों के इंटरव्‍यू का हवाला दिया गया है. इसमें शेयर बाजार के बिग बुल ने कहा था कि मेरा सबसे खराब निवेश मेरी सेहत है. मैं सभी लोगों को कहूंगा कि वे सबसे ज्‍यादा अपनी सेहत में निवेश करें. पोस्‍ट में कहा गया था कि निश्चित तौर पर करोड़ों-करोड़ की दौलत रखने वाला शख्‍स अपनी सेहत से खुश नहीं है. उसके पास दुनिया की सारी दौलत है. लेकिन, वह दूसरों से सेहत पर सबसे ज्‍यादा निवेश करने की सलाह दे रहा है.

दौलत कमाने का सफर तनावपूर्ण

पोस्‍ट में आगे कहा गया था कि आज हम जिस दुनिया में रहते हैं, उसमें ज्‍यादातर लोग तकरीबन पूरी जिंदगी पैसा जुटाने में खर्च कर देते हैं. ऐसा स‍िर्फ इसलिए किया जाता है कि हम ज्‍यादा से ज्‍यादा दौलतमंद हो जाएं. लेकिन, जुटाई गई दौलत का मजा लेने के लिए हेल्‍थ पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता हैं. ज्‍यादातर लोगों दौलत कमाने का सफर तनावपूर्ण होता है. इसका मानसिक और शारीरिक दोनों तरह के स्‍वास्‍थ्‍य पर असर पड़ता है. उल्लेखनीय है कि राकेश झुनझुनवाला का 14 अगस्‍त को निधन हो गया था. उन्‍होंने न‍िवेश के सफर की शुरुआत महज 5 हजार रुपये से की थी. उन्‍हें भारत का वॉरेन बफेट भी कहा जाता था.

Also Read: COVID Variants: WHO के वैज्ञानिक ने कोविड-19 के अधिक संक्रामक वैरिएंट को लेकर दी चेतावनी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola