ePaper

Alpex Solar IPO: सौर पैनल बनाने वाली कंपनी के आईपीओ के लिए लग गयी निवेशकों की लाइन, जानें प्राइस बैंड और GMP

Updated at : 09 Feb 2024 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
Alpex Solar IPO: सौर पैनल बनाने वाली कंपनी के आईपीओ के लिए लग गयी निवेशकों की लाइन, जानें प्राइस बैंड और GMP

Alpex Solar IPO: सौर पैलन बनाने वाली अल्पेक्स सोलर लिमिटेड के द्वारा आईपीओ में 64.8 लाख शेयरों का एक ताज़ा इश्यू लाया गया है. इसका प्राइस बैंड 109 रुपये से 115 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.

विज्ञापन

Alpex Solar IPO: केंद्र सरकार देश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई स्तरों पर काम कर रही है. इसके बाद से लगातार सौर ऊर्जा उत्पादन से जुड़ी कंपनियों के शेयर के दाम में तेजी देखने को मिल रही है. अब सौर पैलन बनाने वाली अल्पेक्स सोलर लिमिटेड अपना आईपीओ लेकर बाजार में आयी है. इसे बोली के लिए गुरुवार को खोल दिया गया था.

  • शुक्रवार को बोली के दूसरे दिन सुबह 11:20 बजे तक, 74.52 करोड़ रुपये के एसएमई आईपीओ को 40.31 गुना सदस्यता प्राप्त हुई. आईपीओ के लिए 12 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है.

  • रिटेल कैटेगरी को अब तक 65.90 गुना और गैर-संस्थागत निवेशक (NII) कैटेगरी को 34.18 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. वहीं, योग्य संस्थागत खरीदार (QIB) श्रेणी को 0.10 गुना अभिदान मिला.

  • एल्पेक्स सोलर आईपीओ का आवंटन 13 फरवरी को होगा, जबकि इसकी लिस्टिंग एनएसई एसएमई पर 15 फरवरी 2024 को होगी.

Also Read: Rashi Peripherals IPO में पैसा लगाने का आज आखिरी दिन, GMP में तगड़ी तेजी, जानें कब होगी लिस्टिंग

क्या है आईपीओ का प्राइस बैंड

सौर पैलन बनाने वाली अल्पेक्स सोलर लिमिटेड के द्वारा आईपीओ में 64.8 लाख शेयरों का एक ताज़ा इश्यू लाया गया है. इसका प्राइस बैंड 109 रुपये से 115 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. किसी आवेदक के लिए न्यूनतम लॉट आकार 1,200 शेयर है. खुदरा निवेशकों के लिए आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 1,38,000 रुपये है. एचएनआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (2,400 शेयर) है. इसके लिए कम से कम 2,76,000 रुपये का निवेश करना होगा. कॉरपोरेट कैपिटलवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड एल्पेक्स सोलर आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इश्यू का रजिस्ट्रार है. एल्पेक्स सोलर आईपीओ के लिए बाजार निर्माता एसएस कॉर्पोरेट सिक्योरिटीज है.

एल्पेक्स सोलर आईपीओ का जीएमपी

स्टॉक मार्केट ऑब्जर्वर के अनुसार, एल्पेक्स सोलर लिमिटेड के गैर-सूचीबद्ध शेयर, निर्गम मूल्य की तुलना में ग्रे मार्केट में 190 रुपये प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं. 190 रुपये ग्रे मार्केट प्रीमियम या जीएमपी का मतलब है कि ग्रे मार्केट सार्वजनिक निर्गम से 165.22 प्रतिशत लिस्टिंग लाभ की उम्मीद कर रहा है. जीएमपी बाजार की भावनाओं पर आधारित है और बदलता रहता है. ग्रे मार्केट प्रीमियम निवेशकों की निर्गम मूल्य से अधिक भुगतान करने की तैयारी को दर्शाता है.

एपलेक्स सोलर आईपीओ लिस्टिंग तिथि

एप्लेक्स सोलर के 15 फरवरी को एनएसई एसएमई पर सूचीबद्ध होने की उम्मीद है.

क्या करती है कंपनी

एल्पेक्स सोलर लिमिटेड की स्थापना अगस्त 1993 में हुई थी. कंपनी मोनोक्रिस्टलाइन और पॉलीक्रिस्टलाइन सेल प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके सौर पैनल बनाती है. वे बाइफेशियल, मोनो पीईआरसी और हाफ-कट मॉड्यूल सहित सौर पैनल मॉड्यूल की एक श्रृंखला का निर्माण करते हैं. इसके अतिरिक्त, एल्पेक्स सोलर सतह और सबमर्सिबल श्रेणियों के लिए एसी/डीसी सौर पंप ईपीसी जैसे सौर ऊर्जा समाधान प्रदान करता है.

पैसे का क्या करेगी कंपनी

अल्पेक्स ने आईपीओ से प्राप्त राशि में से अपनी सौर मॉड्यूल विनिर्माण सुविधा को उन्नत तथा उसका विस्तार करने और अपनी क्षमता को 450 मेगावाट से 1.2 गीगावॉट तक बढ़ाने के लिए 19.55 करोड़ रुपये का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है. इसके अलावा, 12.94 करोड़ रुपये का इस्तेमाल उसके सौर मॉड्यूल के एल्यूमीनियम फ्रेम के लिए एक नई विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए किया जाएगा. बाकी 20.49 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने और शेष कॉर्पोरेट खर्चों के लिए किया जाएगा.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola