ePaper

PM Modi in USA: अब भारत में बनेंगे एयरबस, 25 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Updated at : 25 Sep 2021 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
PM Modi in USA: अब भारत में बनेंगे एयरबस, 25 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

PM Modi in USA: अमेरिका में बनने वाले बड़े विमान अब जल्द भारत में बनने लगेंगे. इसकी शुरुआत होने पर कम से कम 25 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा.

विज्ञापन

वाशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा (PM Modi in USA) का असर जल्द देखने को मिलेगा. अमेरिका में बनने वाले बड़े विमान अब जल्द भारत में बनने लगेंगे. इसकी शुरुआत होने पर कम से कम 25 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा. एयरबस मिलिट्री एयरक्राफ्ट के एग्जीीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट जीन ब्राइस डुमोंट ने यह जानकारी दी है.

डुमोंट ने कहा कि यह बहुत बड़ा चैलेंज है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि हम एयरबस को और बेहतर बनायेंगे. एयरबस और ज्यादा इंटरनेशनल होगा. उन्होंने कहा कि भारत सरकार के लिए भी यह बेहद महत्वपूर्ण होगा.

डुमोंट ने कहा कि हमारे इस बिजनेस डील का अपना अलग महत्व है. भारतीय एयरोस्पेस सेक्टर में संभावनाओं के द्वार खुलेंगे. इससे भारत सरकार और भारतीय वायु सेना को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है.

Also Read: एयर इंडिया के एयरबस AI-020 में बम होने की धमकी मिली, जांच जारी

एयरबस के कार्यकारी उपाध्यक्ष जीन ब्राइस डुमोंट ने बताया कि भारती वायुसेना के लिए भारत में ही एयरबस का निर्माण शुरू किया जायेगा. इसके बाद वहां प्रत्यक्ष तौर पर 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा, जबकि अप्रत्यक्ष तौर पर 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा. यह बेहद महत्वपूर्ण है.

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola