अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में जोरदार गिरावट जारी, अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 20 फीसदी टूटा

Updated:
विज्ञापन

Gautam Adani

अडाणी पोर्ट्स के शेयर में 10 फीसदी की गिरावट आई. वहीं, अडाणी ट्रांसमिशन में 10 फीसदी, अडाणी ग्रीन एनर्जी में 10 फीसदी, अडाणी पॉवर में पांच फीसदी, अडाणी टोटल गैस में पांच फीसदी, अडाणी विल्मर में 4.99 फीसदी, एनडीटीवी में 4.98 फीसदी, एसीसी में 4.24 फीसदी और अंबुजा सीमेंट्स के शेयर तीन फीसदी की गिरे.

विज्ञापन

नई दिल्ली : अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को लगातार 7वें दिन गिरावट जारी है. इस दौरान अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 20 फीसदी टूट गया. अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 20 फीसदी टूटकर 1,173.55 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया, जो बीएसई पर इसका एक साल का निचला स्तर है. इसके अलावा, अडाणी पोर्ट्स के शेयर में 10 फीसदी की गिरावट आई. इतना ही नहीं, अडाणी ट्रांसमिशन में 10 फीसदी, अडाणी ग्रीन एनर्जी में 10 फीसदी, अडाणी पॉवर में पांच फीसदी, अडाणी टोटल गैस में पांच फीसदी, अडाणी विल्मर में 4.99 फीसदी, एनडीटीवी में 4.98 फीसदी, एसीसी में 4.24 फीसदी और अंबुजा सीमेंट्स के शेयर में तीन फीसदी की गिरावट आई.

विज्ञापन

अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने उद्योगपति गौतम अडाणी की अगुवाई वाले समूह पर ‘खुले तौर पर शेयरों में गड़बड़ी और लेखा धोखाधड़ी’ में शामिल होने का आरोप लगाया गया है. कंपनी के इस आरोप के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिराावट आ रही है. अडाणी समूह ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लगाए आरोपों को खारिज किया है.

बता दें कि अडाणी एंटरप्राइजेज को आगामी 7 फरवरी को अमेरिकी शेयर बाजार एसएंडपी डाऊ जोंस इंडेक्स से बाहर कर दिया जाएगा. डाऊ जोंस से बाहर होने वाली अडाणी ग्रुप की कंपनियों में अडाणी पोर्ट्स, विशेष आर्थिक जोन और अंबुजा सीमेंट भी शामिल हैं. अडाणी ग्रुप की इन कंपनियों को अमेरिकी शेयर बाजार डाऊ जोंस की ओर से यह कार्रवाई शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद गौतम अडाणी की कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट के बाद की गई है. अमेरिकी बाजार के इंडेक्स की ओर से की गई घोषणा में कहा गया है कि 7 फरवरी 2023 से अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर डाऊ जोंस स्थिरता सूचकांक से हटा दिए जाएंगे.

Also Read: गौतम अडाणी को बड़ा झटका : 7 फरवरी को डाऊ जोंस से बाहर होगी अडाणी एंटरप्राइजेज

अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों को अमेरिकी शेयर बाजार डाऊ जोंस से बाहर करने वाली खबर तब सामने आई, जब एक दिन पहले नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने अडाणी के तीन शेयरों (अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स और अंबुजा सीमेंट्स) को अतिरिक्त निगरानी उपाय के तहत रखा था. एनएसई की वेबसाइट के अनुसार, उद्देश्य मापदंडों मूल्य / मात्रा भिन्नता, अस्थिरता इत्यादि के आधार पर निगरानी चिंताओं के साथ प्रतिभूतियों पर अतिरिक्त निगरानी उपाय (एएसएम) होंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola