सालों से नहीं बदली Aadhar Card की तस्वीर.. तो ऐसे लगाएं अपनी पसंद की फोटो

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2022 10:10 PM

विज्ञापन

आधार कार्ड आपकी आधिकारिक पहचान के तौर पर काम करता है. तो अगर आपने अपनी आधार कार्ड में दी गई तस्वीर को सालों से नहीं बदला है या आपको अपनी फोटो पसंद नहीं है तो अभी के तस्वीर के साथ इसे जरूर अपडेट कर लें.

विज्ञापन

आधार कार्ड(Aadhar Card) आज किसी भी भारतीय के जीवन का बेहद जरूरी हिस्सा बन चुका है. किसी भी तरह का सरकारी काम हो या किसी योजना का लाभ उठाना हो अनिवार्य दस्तावेजों में आधार कार्ड की मांग की जाती है. इसमें किसी भी व्यक्ति का नाम,फोटो, पता, जन्म तिथि जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां अंकित होती हैं. ऐसे में आधार कार्ड आपकी आधिकारिक पहचान के तौर पर काम करता है. तो अगर आपने अपनी आधार कार्ड में दी गई तस्वीर को सालों से नहीं बदला है या आपको अपनी फोटो पसंद नहीं है तो अभी के तस्वीर के साथ इसे जरूर अपडेट कर लें.

UIDAI के जरिए कर सकते हैं अपडेट

आधार कार्ड को UIDAI बनाता है साथ ही इसमें बदलाव करने की भी सुविधा देता है. UIDAI के जरिए आप अपनी आधार कार्ड की कई जानकारियों को अपडेट कर सकते हैं. आपका नाम, पता, मोबाइल नंबर से लेकर ईमेल आईडी और कई मूलभूत जानकारियों में बदलाव करना बेहद आसान है. कई बार लोग जानकारी के अभाव में आधार कार्ड को अपडेट नहीं कर पाते हैं. अगर आप भी उनमें से एक हैं तो यहां हम आपको यहां आधार कार्ड के अपडेट करने की पूरी प्रकिया बता रहे हैं.

Also Read: Aadhaar PAN Link: आधार से पैन कार्ड को अब तक नहीं किया लिंक, तो फटाफट कर लें ये काम, जानें लास्ट डेट

ऐसे करें आधार कार्ड की फोटो में बदलाव

आधार कार्ड की फोटो को अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको UIDAI के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. इसमें आपको आधार नामांकन आवेदन को डाउनलोड करना होगा, जिसके बाद इस आवेदन में दिए गए जरूरी जानकारी को भरना होगा. इस आवेदन को भरने के बाद आपको आधार नामांकन केंद्र जाकर इस आवेदन को जमा करना होगा. आधार नामांकन केंद्र में ही आपकी नई फोटो ली जाएगी. जिसके बाद आपको शुल्क के तौर पर 100 रूपए और इस पर लगने वाली जीएसटी का भुगतान करना होगा. शुल्क भुगतान के बाद आपको एक्नॉलेजमेंट स्लिप मिलेगी. जिसके बाद आपका आधार अपडेट होने में 90 दिन का समय लग सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola