Aadhaar Card: जानिए सरकार ने क्यों वापस लिया आधार कार्ड शेयर से जुड़ा बयान, पहले जारी की थी ये एडवाइजरी

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. दरअसल, आज सुबह केंद्र सरकार की ओर से आधार कार्ड को लेकर एक एडवाइजरी जारी किया गया था, फिलहाल सरकार ने अपने इस बयान को वापस ले लिया है.
Aadhaar Card Update: आधार कार्ड को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. दरअसल, आज सुबह केंद्र सरकार की ओर से आधार कार्ड को लेकर एक एडवाइजरी जारी किया गया था, जिसमें बताया गया था कि यूजर्स अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी किसी के साथ भी शेयर नहीं करें. क्योंकि, इससे आपके आधार कार्ड का दुरुपयोग होने की संभावना बढ़ जाती है. फिलहाल सरकार ने अपने इस बयान को वापस ले लिया है.
सरकार ने ताजा प्रेस विज्ञेप्ति जारी कर इस बारे में जानकारी दी है. बयान वापस लेने के पीछे सरकार ने गलत अर्थ की संभावना का हवाला दिया है. सरकार की ओर से जारी की गई नई प्रेस विज्ञेप्ति में बताया गया है कि रिलीज की गलत व्याख्या की संभावना को देखते हुए इसको तत्काल प्रभाव से वापस लेने का फैसला लिया गया है. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने नोटिस जारी कर बताया कि आधार कार्डधारकों को इसका इस्तेमाल और शेयर करने से पहले सामान्य विवेक का ही इस्तेमाल करना होगा. वह किसी के साथ भी आधार नंबर शेयर करने से पहले पूरी जांच कर लें.
बताते चलें कि आज सुबह केंद्र सरकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देशवासियों से अपील की थी कि अपने आधार की फोटो कॉपी किसी व्यक्ति या संस्थान के साथ धड़ल्ले से साझा न करें. 27 मई को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी करके कहा कि जिन संगठनों ने यूआईडीएआई (UIDAI) से उपयोगकर्ता का लाइसेंस लिया है वे किसी भी व्यक्ति की पहचान स्थापित करने के लिए आधार का उपयोग कर सकते हैं. इसके अलावा प्रेस विज्ञप्ति में ये भी कहा गया है कि होटल या फिल्म जैसी निजी संस्थाएं आधार कार्ड की प्रतियां रखने की हकदार नहीं हैं.
Also Read: Aadhaar Card Update: अब बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के भी डाउनलोड कर सकेंगे आधार, यहां जानिए प्रोसेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




