ePaper

Aadhaar Card Update: आधार में नया मोबाइल नंबर अपडेट करना है आसान, जानें खुद से कैसे होगा काम

Updated at : 02 Oct 2023 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
Aadhaar Card Update: आधार में नया मोबाइल नंबर अपडेट करना है आसान, जानें खुद से कैसे होगा काम

Aadhaar Card Update: भारत सरकार के द्वारा जारी सभी प्रमाण पत्रों में आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण है. इसमें आपके बॉयोमेट्रिक की जानकारी दर्ज होने के कारण पहचान स्थापित करने में इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है.

विज्ञापन
undefined

Aadhaar Card Update: ऐसे में ये बेहद जरूरी है कि आधार कार्ड में सभी जानकारी सही-सही दर्ज हो. इसमें किसी तरह की त्रुटि होने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

undefined

Aadhaar Card Update: कई बार आपको भी आधार में अपना, नाम, पता आदि, अपडेट कराने की जरूर पड़ती होती. मगर, अब आपको अपने आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए दौड़ भाग करने की जरूरत नहीं होगी.

undefined

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड जारी करने वाली संस्थान UIDAI की ओर से आधार कार्ड पर सही जानकारी अपडेट करने के लिए दो व्यवस्था की गयी है. इसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन भी कर सकते हैं.

undefined

हालांकि, मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा लोगों को ऑनलाइन नहीं मिलती है. इसके लिए सीएससी सेंटर जाना पड़ता है. मगर, एक और तरीका है जिससे आप घर बैठे अपना काम करा सकते हैं और आपको किसी तरह की परेशानी भी नहीं होगी.

Also Read: Business Ideas: ये धांसू बिजनेस आइडिया खोल देंगे आपके किस्मत का दरवाजा, सालों तक बरसता रहेगा पैसा

undefined

आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आप डाकिया की मदद ले सकते हैं. डाकिया आपके घर पर आकर मोबाइल नंबर अपडेट करके जाएगा. इसके लिए, बस आपको India Post Payments Bank (IPPB) सरकारी पोर्टल पर जाना होगा. फिर, मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए पोर्टल पर DOORSTEP BANKING SERVICE REQUEST FORM भरना होगा.

Also Read: Gandhi Jayanti 2023: महात्मा गांधी की इन फाइनेंशियल विज्डम को रखें याद, कभी नहीं होगी पैसे की परेशानी

undefined

फार्म भरते वक्त मोबाइल नंबर अपडेट का विकल्प चुनें. इसके बाद सबमिट का बटन दबा दें. हालांकि, इसके लिए आपको डाक विभाग को 50 रुपये चार्ज देना होगा. फॉर्म भरने के बाद किसी भी परेशानी के लिए आप 155299 पर कॉल कर सकते हैं.

Also Read: Petrol-Diesel Price: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम गरम, कच्चे तेल का रेट भी भागा,आपके शहर में क्या है आज का रेट

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola