Aadhaar Card Update: आधार कार्ड से जुड़े सभी झंझट अब मिनटों में होंगे गायब, जानिए क्या है सिंपल स्टेप्स

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आधार कार्ड को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से बनवा सकते हैं. साथ ही आधार कार्ड में दर्ज नाम, सरनेम, पता भी बदलना चाहते हैं, तो आप इसे आसानी से करवा सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

आज आधार कार्ड एक अहम दस्तावेज है. इसके बिना आप कई सरकारी योजनाओं से वंचित हो सकते हैं. ऐसे में अगर आपकेे पास आधार कार्ड नहीं है और आप बनवाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है. इसके अलावा अगर आप अपने आधार कार्ड में नाम, पता बदलना चाहते हैं, तो इसे आप घर बैठे भी इसे आसानी से कर सकते हैं. चलिए जानतें है आसान स्टेप्स.

विज्ञापन
undefined

आधार कार्ड को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से बनवा सकते हैं. साथ ही आधार कार्ड में दर्ज नाम, सरनेम, पता भी बदलना चाहते हैं, तो आप इसे आसानी से करवा सकते हैं. हम आपको जो प्रक्रिया बताने जा रहे हैं, इसके बाद आपको न तो कोई झंझट होगी. न ही आप किसी परेशानी का सामने करेंगे.

undefined

सबसे पहले आधार कार्ड के आधिकारीक पोर्टल https://ask.uidai.gov.in/ को अपने लैपटॉप या फिर मोबाइल में खोल लें. यहां आपको लॉग-इन का ऑप्शन दिखेगा. इसके लिए आपको मोबाइल नंबर और Captcha भरने होंगे, जिसके बाद आप इसे लॉग-इन कर सकते हैं.

undefined

अगर आपके पास पहले से आधार कार्ड है, तो आगे मांगी जा रही डिटेल्स को भर दें. अगर आप आधार कार्ड से अबतक वंचित हैं, तो आपको मेक आधार कार्ड के ऑप्शन पर पहले अपने डिटेल्स साझा करे. लॉग-इन करने के बाद नाम और सरनेम के ऑप्शन को भर लें. इसके बाद आपके दिए नंबर पर एक ओटीपी कोड भेजा जायेगा. जिसे दिए गए बॉक्स में दर्ज करें. इतना करते ही आपके सामने सेल्फ सर्विस का ऑप्शन आ जाएगा, जहां जाकर आप अपना नाम, सरनेम आदि बदल सकते हैं.

undefined

अगर आप अपने शादी के बाद सरनेम चेंज को लेकर परेशान हैं, तो उपर बताए प्रक्रिया को फॉलो कर आप आसानी से बदल सकते हैं. यहां आपको किसी तरफ की पैसे देने की जरूरत नहीं है. बस आपको एक सहायक दस्तावेज साझा करना होगा, जो आधिकारीक सरकारी एजेंसी की ओर से जारी किया गया प्रमाण पत्र होना चाहिए. इस प्रमाण पत्र में पता होना अनिवार्य है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola