Pensioners Aadhaar Benefit: पेंशनर्स को आधार कार्ड पर मिलते हैं ये तीन बड़े फायदे, अभी जान ले पूरी डिटेल

आधार सरकार की तरफ से जारी किया गया 12 रैंडम अंकों का कॉम्बिनेशन हैं जिसमे आपसे जुड़ी सभी जानकारियां मौजूद होती हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आधार का इस्तेमाल कई तरह के फायदे उठाने के लिए भी किया जा सकता है.
Aadhaar Benefits For Pensioners: आधार कार्ड या फिर आधार सरकार की तरफ से आम जनता के लिए जारी किया गया 12 अंकों का सीक्वेंस है. सरकार के तरफ से जारी की गयी इन नंबर्स का इस्तेमाल करके आप से जुड़ी सभी जानकारी बाहर निकाली जा सकती है. आधार कार्ड को कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है. इसका इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में किया जा सकता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं इसका इस्तेमाल पेंशनभोगी भी कई तरह के फायदे उठाने के लिए कर सकते हैं. अगर आप भी पेंशनर हैं तो इस खबर को पूरी तरह से पढ़ें। इस स्टोरी में हम आपको आधार कार्ड से जुड़े कुछ फायदे बताने वाले हैं.
मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और IT ने अपने ट्वीट में लिखा कि- आधार कार्ड इस बात को सुनिश्चित करता है कि प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) और पेंशन सीधे पेंशनर्स के खाते में ट्रांसफर की जाए और इसकी मदद से लाभार्थी बिना फिजिकली बैंक जाए और अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की परेशानी के बिना पेंशन का लाभ उठा सकेंगे.
कर्मचारी प्रोविडेंट फंड (EPF) अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करके पेंशनभोगी क्लेम सेटलिंग प्रोसेस की स्पीड को तेज कर सकते हैं. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने इस दिशा में कई कदम उठाए हैं. ध्यान रखें कि आपने अपना UAN की अपने आधार से जरूर जोड़ रखा हो अगर आप ऑनलाइन EPF क्लेम का फायदा उठाना चाहते हैं.
पेंशनभोगियों को पेंशन का लाभ उठाने के लिए हर साल पेंशन वितरण प्राधिकरण को एक लाइफ सर्टिफिकेट देना होता है. बता दें आधार बेस्ड लाइफ सर्टिफिकेट सेवा अब डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) ऑनलाइन जमा करने में भी आपकी मदद करता है. इस डिजिटल सेवा का फायदा सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट दोनों के ही पेंशनभोगियों के लिए है और बायोमेट्रिक के जरिये भी ऑपरेट किया जा सकता है.
बता दें ये कतई जरुरी नहीं है कि आधार कार्ड को पेंशन अकाउंट से जोड़ने से सरकार के लिए आपकी जानकारी निकालना और उन्हें वेरीफाई करना. आप अगर चाहें तो अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से अपने पेंशन अकाउंट से जोड़ सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




