Aadhaar Card Update: शादी के बदलना चाहते हैं आधार कार्ड में अपना नाम, जानें सिंपल स्टेप्स

Updated:
विज्ञापन

आज के वक्त में आधार कार्ड कितना महत्वपूर्ण है, ये किसी को बताने की जरुरत नहीं है. आप कहीं भी जाए, चाहे पढ़ाई के लिए या फिर घूमने आधार कार्ड की जरुरत पड़ती ही है. ऐसे में अगर आप अपने आधार कार्ड में नाम बदलवाना चाहते हैं, तो ये सिंपल स्टेप्स फॉलो करें.

विज्ञापन
undefined

आधार कार्ड भारत के सभी निवासियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है. ऐसे में अगर आपके कार्ड में नाम, पता या मोबाइल नबंर सही नहीं लिखा हो, तो आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. यही नहीं शादी के बाद अगर आप आधार कार्ड में अपना सरनेम और पता बदलना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ आसान से तरीके बताएंगे.

विज्ञापन
undefined

आधार कार्ड में आप अपना नाम ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से चेंज करवा सकते हैं. इस प्रक्रिया के बाद आपको कहीं भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और बिना झंझट का काम भी हो जाएगा.

undefined

आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए आपको UIDAI के आधिकारिक पोर्टल https://ask.uidai.gov.in/ पर विजिट करें. मोबाइल नंबर और Captcha की मदद से लॉग-इन करें. बाद में सभी डीटेल्स भर दे.

undefined

बाद में आपको अपना नाम और सरनाम दर्ज करना होगा. आधिकारिक पोर्टल पर स्कैन किए गए स्व-सत्यापित सहायक दस्तावेज अपलोड करें. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा. उसे दिए गए बॉक्स में भरे. यूआईडीएआई सेल्फ सर्विस पोर्टल के माध्यम से शादी के बाद नाम बदलने के लिए कोई शुल्क नहीं लेता है.

undefined

एक व्यक्ति जो शादी के बाद आधार कार्ड में नाम परिवर्तन के लिए आवेदन करना चाहता है, उसे एक सहायक दस्तावेज साझा करना होगा, जो एक आधिकारिक सरकारी एजेंसी की ओर से जारी किया गया विवाह प्रमाण पत्र है. प्रमाण पत्र में जोड़े का पता होना अनिवार्य है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola