ePaper

Aadhaar को बैंक अकाउंट से लिंक करने के लिए यहां जानें आसान प्रोसेस

Updated at : 06 Mar 2022 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
Aadhaar को बैंक अकाउंट से लिंक करने के लिए यहां जानें आसान प्रोसेस

बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य हो गया है. ऐसे में अगर आपने अपने बैंक अकाउंट में आधार लिंक नहीं किया है, तो सरकारी और गैर सरकारी कामों को पूरा करने में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

Aadhaar Card Link With Bank Account बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य हो गया है. ऐसे में अगर आपने अपने बैंक अकाउंट में आधार लिंक नहीं किया है, तो सरकारी और गैर सरकारी कामों को पूरा करने में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल, सरकार ने कई स्कीम के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य किया है. बता दें कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक किया जा सकता है.

ऑनलाइन ऐसे करें लिंक

ऑनलाइन के माध्यम से अगर आप अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करना चाहते हैं, तो इसके लिए इंटरनेट बैंकिंग सर्विस एक्टिव होनी चाहिए. मोबाइल ऐप के जरिए आधार को बैंक अकाउंट से लिंक करने के लिए पहले आपको बैंक के मोबाइल ऐप में लॉगिन करना होगा. यहां माय अकाउंट सेक्शन के सर्विस टैब पर जाएं और व्यू/अपडेट आधार कार्ड डिटेल्स ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां अपना आधार नंबर दो बार दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें. इसक बाद आपको अपने बैंक अकाउंट को अपने आधार कार्ड से ठीक प्रकार से लिंक करने के बारे में एक मैसेज मिलेगा.

बैंक शाखा में जाकर भी कर सकेंगे आधार को बैंक अकाउंट से लिंक

इसके अलावे आप बैंक ब्रांच या नजदीकी एटीएम में जाकर ऑफलाइन मोड के जरिए अपने बैंक अकाउंट को आधार से लिंक कर सकते हैं. अकाउंट होल्डर को अपने बैंक अकाउंट को डीएक्टिवेट करने से बचने के लिए अकाउंट को आधार से लिंक करना अनिवार्य है. ब्रांच जाकर आपको आधार को बैंक अकाउंट से जोड़ने के लिए फॉर्म भरना होगा. अपने बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी आधार-लिंकिंग फॉर्म मिल जाएगा. फॉर्म वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है तो अपने बैंक की नजदीकी ब्रांच में जाकर आप इसे हासिल कर सकते है.

फार्म में बैंक अकाउंट डिटेल्स और अपना आधार नंबर करें दर्ज

फार्म में बैंक अकाउंट डिटेल्स और अपना आधार नंबर दर्ज करें. साथ अपने आधार कार्ड की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी जमा कीजिए. काउंटर पर आधार का फॉर्म और फोटोकॉपी जमा कीजिए, जहां आपको वेरिफाई के लिए अपना मूल आधार कार्ड प्रस्तुत करने के लिए कहा जा सकता है. फॉर्म एक्सेप्ट किए जाने के बाद आपके बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करने में कुछ दिन का समय लग सकता है. आधार लिंक होने के बाद आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सूचना भेज दी जाएगी.

Also Read: व्हीकल इंश्योरेंस सर्टिफिकेट में मोबाइल नंबर को शामिल करना अनिवार्य, जानें कब से लागू होंगे नए नियम

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola