ePaper

7th Pay Commission Latest Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द बढ़ेगा इतना DA

Updated at : 02 Jun 2023 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
7th Pay Commission Latest Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द बढ़ेगा इतना DA

7th Pay Commission Latest Update/DA Hike Updates : केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले कर्मचारियों एवं पेंशनरों को मिलने वाले DA/DR में 3 प्रतिशत की वृद्धि होती दिख रही है. यहां जानें कब से मिल सकता है केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता यानी डीए का लाभ

विज्ञापन
undefined

Dearness Allowance Hike Updates: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है. जी हां… श्रम ब्यूरो द्वारा 31 मई यानी बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गयी जिसके अनुसार अप्रैल 2023 के लिए अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू (CPI-IW) 0.6 अंकों की वृद्धि के साथ 133.3 (एक सौ तैंतीस दशमलव तीन) पर देखा जा रहा है. जुलाई से अनुमानित डीए/डीआर इस रिलीज के साथ चौथे चरण में इंटर कर गया है.

undefined

CPI-IW में हुई इस वृद्धि के बाद केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले कर्मचारियों एवं पेंशनरों को मिलने वाले DA/DR में 3 प्रतिशत की वृद्धि होती दिख रही है. यदि ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी डीए 42 प्रतिशत से बढ़कर 45 प्रतिशत हो जाएगा. आने वाले महीनों में CPI-IW सूचकांक जुलाई के DA/DR के दरों के सटीक आंकड़े की पुष्टि करेगा. जुलाई से अनुमानित डीए/डीआर 46 प्रतिशत भी होने की संभावना जतायी जा रही है. अगर आने वाले महीनों के CPI-IW सूचकांक में वृद्धि होती है तो डीए/डीआर में और इजाफा देखा जा सकता है.

undefined

श्रम ब्यूरो की मानें तो सीपीआई-आईडब्ल्यू अप्रैल में 0.9 अंक बढ़कर 134.2 (एक सौ चौंतीस दशमलव दो) पर रहा है. इसमें पिछले महीने इसमें 0.68 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि एक साल पहले इसी महीने के बीच 1.35 प्रतिशत की वृद्धि इसमें देखने को मिली थी. वर्तमान सूचकांक में ज्यादा दबाव खाद्य और पेय पदार्थ की वजह से आया है.

undefined

इसने कुल परिवर्तन में 0.39 प्रतिशत अंक का प्रभाव डाला है. चावल, अरहर दाल, सेब, केला, संतरा, फूलगोभी, बैंगन, गोभी, अदरक, मटर, डेयरी मिल्क, फ्रेंच बीन, नींबू, जीरा/जीरा, सूखी मिर्च, पका हुआ भोजन, पोल्ट्री चिकन, महिलाओं के लिए सूट, आदि सूचकांक में वृद्धि के पीछे की वजह बताये जा रहे हैं. हालांकि, गेहूं का आटा, टमाटर, प्याज, सहजन, भिंडी, आम, सोयाबीन का तेल, सूरजमुखी का तेल, सरसों का तेल, अंडा-मुर्गी, घरेलू बिजली, जलाऊ लकड़ी और चिप्स आदि ने इस वृद्धि को काफी हद तक केंट्रोल करके रखा.

undefined

केंद्र स्तर पर गौर करें तो, हावड़ा में अधिकतम 4.1 अंक की वृद्धि दर्ज की गयी है. अन्य 4 केंद्रों में 2 से 2.9 अंकों के बीच देखने को मिला. 30 केंद्रों पर ये 1 से 1.9 अंकों के बीच और 37 केंद्रों पर 0.1 से 0.9 अंकों के बीच वृद्धि रिकॉर्ड की गयी. इसके विपरीत सेलम में सर्वाधिक 1.9 अंक की कमी दर्ज की गयी. अन्य में 11 केंद्रों में 0.1 से 0.9 अंक की कमी देखने को मिली है. शेष चार केंद्रों के इंडेक्स में चेंज नहीं हुआ है.

undefined

केंद्र की मोदी सरकार की ओर से कर्मचार‍ियों और पेंशनर्स के डीए/डीआर हाइक (DA / DR Hike) की उम्‍मीद जुलाई महीने में की जा रही है. आपको बता दें कि केंद्र की तरफ से अंत‍िम बार मार्च में डीए हाइक (DA Hike) की घोषणा की थी, इसे 1 जनवरी 2023 से लागू क‍िया कि‍या गया था.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola