ePaper

7th Pay Commission Latest Updates : बढ़ने वाली है सैलरी! केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलने वाला है तोहफा

Updated at : 04 Jan 2021 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
7th Pay Commission Latest Updates : बढ़ने वाली है सैलरी! केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलने वाला है तोहफा

7th Pay Commission Latest Update : नए साल ने दस्तक दे दी है और यह साल केंद्रीय कर्मचारियों (7th pay commission ,central government employees) के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है. जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा कर सकती है जिससे 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ पहुंचेगा.

विज्ञापन

नए साल ने दस्तक दे दी है और यह साल केंद्रीय कर्मचारियों (7th pay commission ,central government employees) के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है. जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा कर सकती है जिससे 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ पहुंचेगा. नये साल में केंद्र सरकार कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा देने से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

वहीं लाखों पेंशनभोगियों को भी इसका फायदा होगा. यह बढ़ोत्तरी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर की जाएगी. यहां चर्चा कर दें कि कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के कारण आर्थिक गतिविधियां ठप हो गई थी जिसकी वजह से बीते साल केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते पर रोक लगाने का काम मोदी सरकार ने किया था.

Also Read: दिल्ली में रेस्टोरेंट, बार और क्लबों को तीन बजे तक खोलने की छूट देने और शराब पीने की उम्र में ढील देने की समिति ने की सिफारिश

फिलहाल ये है हाल : गौर हो कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ता 21 फीसदी के हिसाब से मिलता है, लेकिन वर्तमान में यह 17 फीसदी प्राप्त हो रहा है. केंद्र की मोदी सरकार ने यह व्यवस्था जून 2021 तक के लिए लागू की है. खबरों की मानें तो जून 2021 के बाद सरकार महंगाई भत्ते पर राहत देने का काम कर सकती है. यदि सरकार इसपर कुछ निर्णय लेती है तो वेतन और पेंशन, दोनों बढ़कर कर्मचारियों को मिलेंगे. यहां चर्चा कर दें कि केंद्र सरकार एक जनवरी और एक जुलाई को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सैलरी बढ़ाने को लेकर फैसला केंद्र सरकार अपनी अगली बैठक में ले सकती है.

Also Read: Bank Holidays 2021 : जनवरी में पूरे 16 दिन बंद रहेंगे बैंक! जानें ये जरूरी बात, देखें पूरी लिस्ट

क्यों दिया जाता है महंगाई भत्ता : महंगाई बढ़ने के कारण सरकार के अधीन काम करने वाले कर्मचारियों के जीवन स्तर में कोई प्रतिकूल असर न पड़े इसलिए सरकार निश्चित अवधि पर डीए का भुगतान करने का काम करती है. उल्लेखनीय है कि अभी तक जारी ट्रेंड के अनुसार केंद्र सरकार एक जनवरी और एक जुलाई को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है. यह इंतजाम 7वें वेतन आयोग के तहत लागू किया जाता है.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola