ePaper

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ने की संभावना

Updated at : 04 Jun 2022 10:34 AM (IST)
विज्ञापन
7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ने की संभावना

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को जल्दी ही अच्छी खबर मिलने वाली है. 1 जुलाई से उन्हें 39 फीसदी महंगाई भत्ता मिल सकता है. माना जा रहा है कि AICPI Index में आये उछाल के बाद महंगाई भत्ता में 4 फीसदी की वृद्धि की जा सकती है. इसका लाभ एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों-पेंशनर्स को होगा.

विज्ञापन

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होने जा रही है. इस बार महंगाई भत्ता में 4 फीसदी की बढ़ोतरी (Dearness Allowance Hike) होने की उम्मीद है. यानी सरकारी कर्मचारियों को अब 39 फीसदी महंगाई भत्ता मिलने की उम्मीद है. अगर ऐसा हुआ, तो कर्मचारियों के वेतन में 27,000 रुपये की वृद्धि होने के आसार हैं.

4 फीसदी बढ़ सकता है Dearness Allowance

एआईसीपीआई इंडेक्स (AICPI Index) में मार्च 2022 में उछाल आया था. इसलिए माना जा रहा है कि इस बार कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 3 फीसदी की बजाय 4 फीसदी की वृद्धि हो सकती है. इस वर्ष जनवरी एवं फरवरी में AICPI Index में कमी आयी थी. जनवरी में AICPI Index 125.1 था, तो फरवरी में 125. इसके बाद मार्च में यह बढ़कर 126 हो गया.

AICPI Index बढ़ा

अप्रैल में जो आंकड़े आये, उसमें AICPI Index 127.7 हो गया. यदि मई और जून का आंकड़ा 127 के पार होता है, तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी तक बढ़ सकता है. बता दें कि 1 जुलाई 2022 से सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में वृद्धि हो सकती है. केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अभी 34 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है, जिसके बढ़कर 39 फीसदी हो जाने का अनुमान है.

Also Read: 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बढ़ गया Dearness Allowance
1 करोड़ से अधिक कर्मचारी-पेंशनर को होगा फायदा

महंगाई भत्ता बढ़ने से केंद्र सरकार के 50 लाख से अधिक कर्मचारियों को फायदा होगा. इसके अलावा 65 लाख पेंशनभोगी भी इससे लाभान्वित होंगे. बता दें कि साल में दो बार सरकार महंगाई भत्ता बढ़ाती है. एक बार महंगाई भत्ता में 3 फीसदी की वृद्धि हो चुकी है. अब 4 फीसदी की वृद्धि हुई, तो कर्मचारियों की सैलरी में भी अच्छा-खासा इजाफा हो जायेगा.

इतनी बढ़ जायेगी सैलरी

अगर कर्मचारियों का मूल वेतन 56,900 रुपये है और उनको 39 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है, तो उनकी सैलरी 22,191 रुपये बढ़ जायेगी. अभी उन्हें 34 फीसदी की दर से 19,346 रुपये महंगाई भत्ता मिल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola