7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को मिलता है 500 से 36000 रुपये तक एडवांस, जानिए पूरा ब्योरा

Published by : demodemo Updated At : 18 Dec 2023 5:59 PM

विज्ञापन

अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं, तो यह खबर आपके लिए है. केंद्रीय सेवा से जुड़े हैं, तो आपको विभिन्न मदों में सैलरी बैनिफिट के बारे में जानकारी होनी चाहिए. केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को कई तरह की सुविधाएं प्रदान करती है.

विज्ञापन
undefined

7th Pay Commission: सरकार डीए में हर वर्ष दो बार बढ़ोतरी करती है. डीए के अलावा 11 तरह के एडवांस भी सरकार अपने कर्मचारियों को देती है. तो आइये जानते हैं कि सरकार अपने कर्मचारियों को किन-किन मदों में एडवांस देती है.

undefined

साइकिल एडवांस भी सरकार अपने कर्मचारियों को देती है

साइकिल एडवांस के मद में सरकार अपने कर्मचारियों को 4500 रुपये एडवांस देती है.

undefined

गर्म कपड़े के लिए भी सरकार एडवांस रुपये देती है

केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को गर्म कपड़े के लिए भी एडवांस रुपये देती है. सरकार इस मद में 4500 रुपये एडवांस देती है.

undefined

स्थानांतरण पर एडवांस वेतन: सरकारी नीति के अनुसार मुख्यालय से ट्रांसफर के मामले में 1 महीने का वेतन या 2 महीने का वेतन

undefined

दौरे/स्थानांतरण/रिटायरमेंट पर टीए का एडवांस भुगतान : लंबी यात्राओं के मामले में अधिकारियों के एक महीने या छह सप्ताह के व्यक्तिगत यात्रा खर्च को कवर करने के लिए पर्याप्त रकम

undefined

मृत सरकारी कर्मचारी के परिवार को टीए की एडवांस राशि: नियमों के तहत स्वीकार्य संभावित खर्चों का तीन चौथाई तक

undefined

लीव ट्रैवल कंसेशन के लिए सरकार देती है 90 प्रतिशत किराया

केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को यात्रा करने के लिए लाभ देती है. इसके लिए सरकार लीव ट्रैवल कंसेशन के रूप में 90 प्रतिशत किराया देती है.

लीव ट्रैवल कंसेशन (एलटीसी) का एडवांस : किराये का 90% तक

undefined

अवकाश वेतन का एडवांस : पीएफ, घर का किराया, आयकर, एडवांस की वसूली आदि काटने के बाद छुट्टी के पहले 30 दिनों का वेतन मिलता है

undefined

चिकित्सा उपचार के सिलसिले में : विशिष्ट प्रमुख बीमारियों के लिए पैकेज डील का 90%, इनडोर इलाज के लिए 10,000 रुपये और टीबी के इलाज के लिए रु. 36,000

undefined

सरकार फेस्टिवल में भी कर्मचारियों को एडवांस देती है

सरकार अपने कर्मचारियों को पर्व-त्योहार के लिए भी एडवांस रुपये देती है. फेस्टिवल एडवांस के रूप में सरकार 4500 रुपये देती है.

undefined

प्राकृतिक आपदा की स्थिति में सरकार देती है कर्मचारियों को एडवांस

केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, सूखा, चक्रवात आदि की स्थिति में भी एडवांस देती है. सरकार ऐसी स्थिति में 7500 रुपये एडवांस देती है.

undefined

मुकदमा लड़ने के लिए भी सरकार देती है कर्मचारियों को एडवांस

केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को मुकदमा लड़ने के लिए भी एडवांस रुपये देती है. इस मद में सरकार कर्मचारियों को 500 रुपये एडवांस देती है.

कानूनी मुकदमों के लिए एडवांस : 500 रुपये

विज्ञापन
demodemo

लेखक के बारे में

By demodemo

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola