7th Pay Commission News: 28 से 31 फीसदी हो सकता है DA, केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी में फिर होगा इजाफा!

7th Pay CommissionNews: केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर सौगात मिल सकती है. एक बार फिर महंगाई भत्ते में इजाफा हो सकता है. यानी पहले ही 28 फीसदी बढ़ चुका महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी का और इजाफा होकर ये 31 फीसदी हो सकता है.
-
फिर हो सकता है केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में इजाफा!
-
28 से बढ़कर 31 फीसदी हो सकता है डीए
-
एक बार फिर बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी
7th Pay CommissionNews: केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर सौगात मिल सकती है. एक बार फिर महंगाई भत्ते में इजाफा हो सकता है. यानी पहले ही 28 फीसदी बढ़ चुका महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी का और इजाफा होकर ये 31 फीसदी हो सकता है. रिपोर्टस् के अनुसार, केन्द्रीय कर्मचारियों को जून 2021 के लिए भी महंगाई भत्ता बढ़ाया जाना है. लेकिन, इसका ऐलान अभी नहीं हुआ है. ऐसे में सरकार जून के डीए बढ़ोत्तरी (DA) का ऐलान कर सकती है.
गैरतलब है कि सरकार की ओर से अभी तक इसको लेकर कोई बात नहीं कही गई है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट में इसकी चर्चा है कि इसकी भी घोषणा हो सकती है. हालांकि इसका ऐलान कब किया जाएगा इसको लेकर कोई स्पष्ट तिथि नहीं बताई गई है. ऐसे में साफ है कि अगर फिर में डीए में इजाफा होता है तो ये केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए ये किसी बोनान्जा ऑफर से कम नहीं होगा.
अभी मिल रहा है 28 फीसदी डीए: बता दें, बीते 1 जुलाई 2021 से केन्द्रीय कर्मचारियों के डीए में 11 फीसदी का इजाफा हुआ था. इस इजाफे के साथ उनका महंगाई भत्ता 17 से बढ़कर 28 फीसदी हो गया था. इतना ही नहीं केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को बढ़ा हुआ डीए अगस्त से मिलने भी लगेगा. बता दें, जुलाई में 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 के बढ़े हुए डीए के अनुसार भुगतान हो रहा है.
लेकिन केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employee) की खुशी सिर्फ महंगाई भत्ते तक ही सिमित नहीं है. अगले महीने की सैलरी में केन्द्रीय कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता के आलावा ट्रैवल अलाउंस, सिटी अलाउंस भी बढ़ा हुआ मिलेगा. डीए में इजाफे से उनका प्रोविडेंट फंड और ग्रेच्युटी में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है. यानी लाखों केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए अगला महीना किसी सौगात से कम नहीं होगा.
Also Read: School Reopen: 26 जुलाई से इन राज्यों में खुल रहे हैं स्कूल, जान लें क्या है सरकार की तैयारी
Posted by: Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




