7th pay commission news: केंद्रीय कर्मचारियों को एक जुलाई से मिलेगा डीए?, वित्त मंत्रालय ने कही ये बात
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Jun 2021 10:02 AM
7th pay commission news: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उस खबर को फर्जी करार देते हुए वित्त मंत्रालय ने साफ कर दिया कि, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और पेंशन (DR) को लेकर केन्द्र सरकार की ओर से कोई आदेश जारी नहीं किया गया है. गौरतलब है कि बीते काफी दिनों से सोशल मीडिया में एक खबर वायरल हो रहा था कि, जुलाई महीने से केन्द्र सरकार डियरनेस अलाउंस (DA) और डियरनेस रिलीफ (DR) फंड बढ़ाएगा
7th pay commission news: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उस खबर को फर्जी करार देते हुए वित्त मंत्रालय ने साफ कर दिया कि, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और पेंशन (DR) को लेकर केन्द्र सरकार की ओर से कोई आदेश जारी नहीं किया गया है. गौरतलब है कि बीते काफी दिनों से सोशल मीडिया में एक खबर वायरल हो रहा था कि, जुलाई महीने से केन्द्र सरकार डियरनेस अलाउंस (DA) और डियरनेस रिलीफ (DR) फंड बढ़ाएगा. यह भी खबर सुर्खियों में थी कि बकाये डीए का भी भुगतान कर दिया जाएगा. लेकिन शनिवार को वित्त मंत्रालय ने सारा कुछ साफ कर दिया.
A document is doing rounds on social media claiming resumption of DA to Central Government employees & Dearness Relief to Central Government pensioners from July 2021.
𝗧𝗵𝗶𝘀 𝗢𝗠 𝗶𝘀 #𝗙𝗔𝗞𝗘. 𝗡𝗼 𝘀𝘂𝗰𝗵 𝗢𝗠 𝗵𝗮𝘀 𝗯𝗲𝗲𝗻 𝗶𝘀𝘀𝘂𝗲𝗱 𝗯𝘆 𝐆𝐎𝐈. pic.twitter.com/HMcQVj81Sf— Ministry of Finance (@FinMinIndia) June 26, 2021
वित्त मंत्रालय इस मामले को लेकर बीते दिन एक ट्वीट किया. जिसमें मंत्रालय ने कहा कि, सोशल मीडिया पर एक दस्तावेज वायरल हो रहा है, जिसमें जुलाई 2021 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत देने का दावा किया जा रहा है वो फर्जी है. मंत्रालय ने यह भी कहा कि यह कार्यालय ज्ञापन (OM) फर्जी है. मंत्रालय की ओर से यह भी कहा गया है कि भारत सरकार की ओऱ से अभी ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है.
बता दें, सोशल मीडिया पर जो मेमोरेंडम आ रहा है उसमें लिखा है कि कोरोना के कारण रोके गए डीए और डीआर को एक जुलाई 2021 से वापस चालू कर दिया जाएगा. और जो डीए और डीआर लंबित है उसका भुगतान तीन किस्तो में कर दिया जाएगा. गौतलब है कि, वित्त मंत्रालय ने कोरोना महामारी के कारण बीते साल 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 61 लाख केंद्रीय पेंशनभोगियों के डीए में इजाफे से 30 जून 2021 तक रोक लगा दिया था.
गौरतलब है कि शनिवार को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डीए ओर डीआर को लेकर वित्त मंत्रालय के साथ अहम बैठक हुई. जिसके बाद ही इस तरह के अफवाह को वित्त मंत्रालय की ओर से फर्जी करार दिया गया. बता दें, केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 17 फीसदी डीए मिलता है. कर्मियों को उम्मीद थी कि जुलाई से यह बढ़कर 28 फीसदी हो जाएगी.
Posted by: Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










