आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान में रेटिंग एजेंसियों ने की कटौती

Updated at : 29 Oct 2015 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान में रेटिंग एजेंसियों ने की कटौती

मुंबई: इंडिया रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष के लिए देश की वृद्धि दर के अनुमान को 7.7 प्रतिशत से घटाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया है. कृषि वृद्धि दर कम रहने की आशंका के मद्देनजर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को कम किया गया है. इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च की एक रिपोर्ट […]

विज्ञापन

मुंबई: इंडिया रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष के लिए देश की वृद्धि दर के अनुमान को 7.7 प्रतिशत से घटाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया है. कृषि वृद्धि दर कम रहने की आशंका के मद्देनजर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को कम किया गया है. इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कमजोर बारिश की वजह से कृषि उत्पादन की वृद्धि दर कम रहने की आशंका के मद्देनजर जीडीपी वृद्धि के अनुमान को कम किया गया है.

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि चालू वित्त वर्ष में कृषि वृद्धि दर 0.9 प्रतिशत रहेगी, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 0.2 प्रतिशत रही थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल के बरसों में यह क्षेत्र मानसून के झटकों को सहने में अधिक सक्षम हुआ है, लेकिन अभी भी कृषि उत्पादन काफी हद तक बारिश पर निर्भर है. रिपोर्ट में कहा गया है कि एक उत्साहवर्धक पक्ष 2015 में खरीफ फसल की बुवाई है. 16 अक्तूबर, 2015 तक खरीफ की बुवाई बढकर 10.38 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई थी, जो 2014 में इसी अवधि में 10.26 करोड हेक्टेयर रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola