ePaper

Tips For Buying Gold: पर्व के मौसम में सोना खरीदने के समय ध्यान में रखें ये 5 जरूरी बातें, लापरवाही से लग सकता है हजारों का चूना

Updated at : 31 Oct 2020 3:38 PM (IST)
विज्ञापन
Tips For Buying Gold: पर्व के मौसम में सोना खरीदने के समय ध्यान में रखें ये 5 जरूरी बातें, लापरवाही से लग सकता है हजारों का चूना

Tips For Buying Gold: इस वर्ष सोने के दामों में पहले से भारी उछाल देखने को मिल रहा है. ऐसे में यदि आप इस फेस्टिव सीजन में सोने की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो आपको कई बातों को ध्यान में रखना होगा. वरना भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. आइये जानते हैं...

विज्ञापन

Tips For Buying Gold: इस वर्ष सोने के दामों में पहले से भारी उछाल देखने को मिल रहा है. ऐसे में यदि आप इस फेस्टिव सीजन में सोने की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो आपको कई बातों को ध्यान में रखना होगा. वरना भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. आइये जानते हैं…

5 बातें या सावधानियां जो आपको सोना खरीदने से पहले ध्यान देनी चाहिए

हॉलमार्क वाली ज्वेलरी खरीदें

ज्वेलरी हर दिन नहीं खरीदी जाती. जैसा की ज्ञात हो सोना 18, 22 और 24 कैरेट में भी उपलब्ध होता है. ये सभी शुद्धता की मात्रा के लिए जानें जाते है. ऐसे में हॉलमार्क वाली ज्वेलरी ही खरीदनी चाहिए. क्योंकि हॉलमार्क वाली ज्वेलरी सबसे शुद्ध और सुरक्षित मानी जाता है.

मेकिंग चार्ज पर करें मोलभाव

अगर आप इस फेस्टिव सीजन में गोल्ड ज्वेलरी खरीदने का मन बना चुके हैं. तो खरीदारी के समय आपको मोल भाव करना जरूर आना चाहिए. आपको दुकानदार से इसके मेकिंग चार्जेज के बारे में जरूर पूछना चाहिए. आपको बता दें कि कई दुकानदार लोगों को इन्हीं मामलों में लूट लेते है. जिससे आपके आभूषण का चार्ज 30 प्रतिशत तक महंगा हो सकता है.

Also Read: 499 साल बाद Diwali 2020 पर बन रहा ये दुर्लभ योग, इन राशियों की बदलेगी चाल, दिखेगा ग्रहों का अद्भुत खेल, जानें किन्हें होगा लाभ किसे नुकसान
सोने की कीमत पर बनाएं रखें नजर


Also Read: Bank Holidays In November 2020: बिहार में नवंबर में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें दीपावली, भैया दूज, छठ जैसे महापर्व इस माह में कब

सोने की कीमत में प्रतिदिन उतार-चढ़ाव होता रहता है. ऐसे में यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि आज कीमतें गिरेंगी या चढ़ेंगी. अत: इससे संबंधित किसी विशेषज्ञ या खबरों को पढ़ कर ही सोना लें. आपको बता दें कि सोने का संबंधित दिन का रेट जानकर आप सोनार से उसी रेट में देने की डिमांड कर सकते हैं.

Also Read: No Cost EMI के चक्कर में कहीं लूट न जाएं आप, Diwali पर सावधानीपूर्वक करें शॉपिंग, जानें कितना Hidden Charges वसूलती है बैंक
आभूषण का चालान लेना न भूलें

आप कई चीजें मार्केट से खरीदते होंगे और उसका रशीद भी नहीं लेते होंगे. लेकिन, जो चीज आपके पास सदियों तक रहने वाली है या बेशकीमती है, वैसे सामग्रियों का रशीद भी नहीं रखना आपकी बड़ी भूल हो सकती है. भविष्य में किसी तरह का विवाद उत्पन्न होने पर यही चालान आपके काम आयेंगे.

Also Read: November 2020 Festival List: करवा चौथ, Diwali, भाई दूज, छठ महापर्व समेत नवंबर में पड़ रहे 10 से अधिक व्रत और त्योहार, जानें डिटेल
वजन की जांच सही से करवायें

आपको क्या लगता है दुकान से सोना खरीद लिया, हो गई जिम्मेदारी पूरी? ये गलत है. खरीदने के बाद भी आपको इसकी जांच सही से करवा लेनी चाहिए या खरीदारी के समय मापने वाली मशीन पर पूरा ध्यान देना चाहिए. थोड़ी भी घपलेबाजी आपको हजारों का चुना लगा सकती है.

Also Read: IRCTC/Indian Railways: नवंबर से चलेंगी ये वाली 68 नयी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, बिहार, UP समेत देशभर के यात्रियों को दिवाली-छठ में होगा फायदा

Posted By : Sumit Kumar Verma

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola