PMC बैंक घोटाला : 22 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजे गये पूर्व निदेशक सुरजीत सिंह अरोड़ा

Updated:
विज्ञापन

मुंबई : मुंबई की एक अदालत ने पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाले में बैंक के पूर्व निदेशक सुरजीत सिंह अरोड़ा को 22 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत पर भेज दिया है. अरोड़ा को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था. अदालत ने बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक जॉय थॉमस को भी […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई की एक अदालत ने पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक घोटाले में बैंक के पूर्व निदेशक सुरजीत सिंह अरोड़ा को 22 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत पर भेज दिया है. अरोड़ा को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था. अदालत ने बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक जॉय थॉमस को भी गुरुवार को पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अरोड़ा को आर्थिक अपराध शाखा ने बुधवार को गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन

पीएमसी बैंक के 4,355 करोड़ रुपये के घोटाले के सिलसिले में अरोड़ा को जांच एजेंसी ने तलब किया था. उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. अरोड़ा को गुरुवार को मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट एसजी शेख की अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उन्हें 22 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया. इस मामले में गिरफ्तार होने वाले अरोड़ा पांचवें आरोपी हैं.

आर्थिक अपराध शाखा के एक अधिकारी ने कहा कि अरोड़ा पीएमसी बैंक में निदेशक रह चुके हैं. वह बैंक की ऋण समिति में भी थे. घोटाले में उनकी भूमिका सामने आयी है. वह ऋण मंजूर करने की प्रक्रिया में शामिल रहे हैं. अरोड़ा और थॉमस के अलावा इस घोटाले में एचडीआईएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राकेश वधावन, उनके पुत्र सारंग वधावन और पीएमसी बैंक के पूर्व चेयरमैन वरयाम सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola