नौकरी की चाहत रखने वालों में अमेजन इंडिया सबसे आकर्षक नियोक्ता, दूसरे पायदान पर माइक्रोसॉफ्ट इंडिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jun 2019 6:28 PM
नयी दिल्ली : देश में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया को सबसे आकर्षक नियोक्ता ब्रांड माना जाता है. एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आयी है. इस सूची में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया दूसरे स्थान पर और सोनी इंडिया तीसरे स्थान पर हैं. रैंडस्टैड एंप्लॉयर ब्रांड रिसर्च 2019 को सोमवार को जारी किया गया. इसके अनुसार, वित्तीय हालात, […]
नयी दिल्ली : देश में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया को सबसे आकर्षक नियोक्ता ब्रांड माना जाता है. एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आयी है. इस सूची में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया दूसरे स्थान पर और सोनी इंडिया तीसरे स्थान पर हैं. रैंडस्टैड एंप्लॉयर ब्रांड रिसर्च 2019 को सोमवार को जारी किया गया. इसके अनुसार, वित्तीय हालात, प्रौद्योगिकी के उपयोग और मजबूत प्रतिष्ठा के मानकों पर अमेजन इंडिया काफी ऊपर है.
इसे भी देखें : अमेजन इंडिया में नौकरियों की बहार, जनवरी में 6500 लोगों की होगी बहाल
टॉप 10 नियोक्ताओं की सूची में इसके अलावा मर्सडीज-बेंज चौथे स्थान, आईबीएम पांचवे, लार्सन एंड टुब्रो छठे, नेस्ले सातवें, इंफोसिस आठवें, सैमसंग नौवें और डेल 10वें स्थान पर है. गूगल इंडिया इस सूची में लगातार तीन साल टॉप पर रही थी. इसके चलते पिछले साल उसे ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया था. रैंडस्टैड एंप्लॉयर ब्रांड रिसर्च दुनिया की 75 फीसदी अर्थव्यवस्था को दायरे में रखकर किया जाता है. इसमें 32 देश शामिल हैं और यह हर साल दुनियाभर से दो लाख से अधिक लोगों के बीच सर्वेक्षण करता है.
हिंदुस्तान में किसी नियोक्ता को चुनने की सबसे बड़ी वजह उसके द्वारा दिया जाने वाला वेतन और कर्मचारी को मिलने वाले लाभ हैं. इसके बाद लोग इस मामले में काम और निजी जिंदगी के बीच का संतुलन और नौकरी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हैं. रैंडस्टैड इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी पॉल ड्यूपुइस ने कहा कि नियोक्ताओं की ब्रांडिंग कंपनियों और कर्मचारियों दोनों के लिए ही एक अहम उपकरण बन गया है.
इससे एक तरफ नियोक्ता को कुशल कामगार मिलते हैं. वहीं, भावी कर्मचारियों को पता चलता है कि कंपनी उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर पायेगी या नहीं. सर्वेक्षण में एक बात और सामने आयी कि 55 फीसदी भारतीय बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करना पसंद करते हैं. वहीं, नौ फीसदी लोग स्टार्टअप में काम करना पसंद करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










