ePaper

जेट एयरवेज को लेकर संभावनाओं का आकलन कर रहा है हिंदुजा समूह

Updated at : 21 May 2019 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
जेट एयरवेज को लेकर संभावनाओं का आकलन कर रहा है हिंदुजा समूह

मुंबई : विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हिंदुजा समूह का इरादा जेट एयरवेज में निवेश करने का है. समूह जेट एयरवेज में निवेश के अवसरों का आकलन कर रहा है . उल्लेखनीय है कि नकदी संकट से जूझ रही निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज पिछले करीब एक माह के ठप खड़ी है. जेट एयरवेज […]

विज्ञापन

मुंबई : विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हिंदुजा समूह का इरादा जेट एयरवेज में निवेश करने का है. समूह जेट एयरवेज में निवेश के अवसरों का आकलन कर रहा है . उल्लेखनीय है कि नकदी संकट से जूझ रही निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज पिछले करीब एक माह के ठप खड़ी है. जेट एयरवेज के ऋणदाता एयरलाइन के लिए उपयुक्त भागीदार की तलाश में है.

17 अप्रैल से अस्थायी रूप से जेट एयरवेज का परिचालन बंद कर दिया गया था. भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई वाला बैंकों का गठजोड़ एयरलाइन को फिर से खड़ा करने का प्रयास कर रहा है. वहीं नागर विमानन मंत्रालय विभिन्न हवाई अड्डों पर एयरलाइन के स्लॉट अन्य एयरलाइंस को अस्थायी रूप से दे चुका है. हिंदुजा समूह ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि वह जेट एयरवेज में अवसरों की तलाश में है. हिंदुजा समूह वाहन, सूचना प्रौद्योगिकी, ढांचागत परियोजना, बिजली, रीयल एस्टेट, स्वास्थ्य सेवा और अन्य क्षेत्रों में कार्यरत है. समूह की वेबसाइट के अनुसार उसके कर्मचारियों की संख्या डेढ़ लाख है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola