ePaper

बेहतरीन फीचर्स के साथ महिंद्रा ने लांच किया बोल्ड न्यू टीयूवी-300

Updated at : 18 May 2019 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
बेहतरीन फीचर्स के साथ महिंद्रा ने लांच किया बोल्ड न्यू टीयूवी-300

पटना : महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने कंपैक्ट एसयूवी के फेसलिफ्ट, बोल्ड न्यू टीयूवी300 को लांच किया. नये डिजाइन और नये- नये फीचर्स वाले बोल्ड न्यू टीयूवी 300 की कीमत पटना के बाजार में 8.38 लाख रुपये (एक्स शो रूम) है. इस बात की जानकारी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के चीफ ऑफ सेल्स एंड मार्केटिंग […]

विज्ञापन

पटना : महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने कंपैक्ट एसयूवी के फेसलिफ्ट, बोल्ड न्यू टीयूवी300 को लांच किया. नये डिजाइन और नये- नये फीचर्स वाले बोल्ड न्यू टीयूवी 300 की कीमत पटना के बाजार में 8.38 लाख रुपये (एक्स शो रूम) है. इस बात की जानकारी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के चीफ ऑफ सेल्स एंड मार्केटिंग (ऑटोमोटिव डिजिवन) विजय राम नाकरा ने दी.

उन्होंने बताया कि यह इकलौता ऐसा कंपैक्ट एसयूवी है जिसमें प्रामाणिक एसयूवी डिजाइन है, जिसमें आरामदेह सात सीट है. इसमें दमदार एमएचएडब्लूके 100 इंजन लगा हुआ है, जो 100 बीएचपी और 240 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है. उन्होंने बताया कि इसका इंटीरियर मशहूर इटालियन डिजाइन हाउस, पिनिनफेरिना द्वारा डिजाइन किया गया है.

बता दें कि ग्राहकों के लिए यह सात आकर्षक रंगों में उपलब्ध है. जिसमें दो रंग नये हैं. हाइवे रेड और मिस्टिक कॉपर इनके अलावा स्टायलिश ड्युअल टोन रेड और ब्लैक तथा सिल्वर और ब्लैक के अलावा बोल्ड ब्लैक, मैजेस्टिक सिल्वर और पर्ल व्हाइट कलर्स में यह उपलब्ध है.

बोल्ड न्यू टीयूवी 300 में हैं कई खूबियां

पियानो ब्लैक फ्रंट ग्रिल

डीआरएलय युक्त नया हेडलैंप डिजाइन

X- आकार का मेटालिक ग्रे रूपेयर व्हील कवर

क्लीयर लेंस टेल लैंप्स

हाइवे रेड, मिस्टिक कॉपर

इंटेरियर्स में सिल्वर एसेंट

रिवर्स पार्किंग कैमरा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola