ePaper

एप्पल और क्वालकॉम ने एक-दूसरे के खिलाफ दूर किये गिले-शिकवे, खत्म किये सभी दायर मुकदमे

Updated at : 17 Apr 2019 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
एप्पल और क्वालकॉम ने एक-दूसरे के खिलाफ दूर किये गिले-शिकवे, खत्म किये सभी दायर मुकदमे

सैन फ्रांसिस्को : एप्पल और अमेरिका की माइक्रोचिप बनाने वाली कंपनी क्वालकॉम ने एक-दूसरे के खिलाफ गिले-शिकवे को दूर करते हुए दायर सारे मुकदमों को समाप्त करने का फैसला किया है. दोनों कंपनियों ने कहा है कि वे दुनियाभर में एक-दूसरे के खिलाफ दायर सभी मुकदमों को खत्म करने को लेकर सहमत हो गये हैं. […]

विज्ञापन

सैन फ्रांसिस्को : एप्पल और अमेरिका की माइक्रोचिप बनाने वाली कंपनी क्वालकॉम ने एक-दूसरे के खिलाफ गिले-शिकवे को दूर करते हुए दायर सारे मुकदमों को समाप्त करने का फैसला किया है. दोनों कंपनियों ने कहा है कि वे दुनियाभर में एक-दूसरे के खिलाफ दायर सभी मुकदमों को खत्म करने को लेकर सहमत हो गये हैं.

इसे भी देखें : एप्पल को जोरदार झटका, एक दिन में 5,25,800 करोड़ रुपये का नुकसान

दोनों दिग्गज कंपनियों के बीच रॉयल्टी के भुगतान को लेकर लंबी कानूनी लड़ाई देखने को मिली है. कैलिफोर्निया में दोनों दिग्गज कंपनियों के मामले में सुनवाई से थोड़ा पहले यह सुलह हुई. पिछले दो साल से दोनों कंपनियों के बीच कई स्तरों पर कानूनी लड़ाई देखने को मिल रही थी. इस खबर के सामने आने के साथ ही वॉल स्ट्रीट में क्वालकॉम के शेयर 23 फीसदी तक चढ़ गये. पिछले 20 साल में एक दिन में उसका यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola