‘विस्तारा’ महिला यात्रियों को मुफ्त में उपलब्ध करायेगी सैनिटरी पैड

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नयी दिल्ली :निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी विस्तारा अपनी घरेलू उड़ान सेवाओं में महिला यात्रियों के अनुरोध करने पर उन्हें मुफ्त में सैनिटरी पैड उपलब्ध कराएगी.इसकी शुरुआत कंपनी आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से करने जा रही है. विस्तारा टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस का संयुक्त उपक्रम है.ऐसी सुविधा देने वाली विस्तारा देश की […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी विस्तारा अपनी घरेलू उड़ान सेवाओं में महिला यात्रियों के अनुरोध करने पर उन्हें मुफ्त में सैनिटरी पैड उपलब्ध कराएगी.इसकी शुरुआत कंपनी आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से करने जा रही है. विस्तारा टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस का संयुक्त उपक्रम है.ऐसी सुविधा देने वाली विस्तारा देश की पहली विमानन कंपनी है.

विज्ञापन

विस्तारा ने बुधवार को एक बयान में कहा कि विमान में ‘आईएसओ 9001: 2015′ गुणवत्ता मानक वाले पर्यावरण अनुकूल और जैविक सैनिटरी पैड उपलब्ध कराए जएंगे.ये सैनिटरी पैड प्लास्टिक, विषैले पदार्थों और परफ्यूम से रहित होंगे.कंपनी ने कहा कि इस शुक्रवार से विमान में लोगों को जागरुक करने के लिए इस संबंध में घोषणा की जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola