ePaper

''Users और कम्यूनिकेशन नेटवर्क की गोपनीय डेटा को साझा नहीं करेगी Huawei''

Updated at : 16 Jan 2019 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
''Users और कम्यूनिकेशन नेटवर्क की गोपनीय डेटा को साझा नहीं करेगी Huawei''

शेन्झेन (चीन) : चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी हुआवेई के संस्थापक और अध्यक्ष रेन जेंगफेई ने कहा कि उनकी कंपनी अपने ग्राहकों एवं संचार नेटवर्क की गोपनीय जानकारी (डेटा) साझा नहीं करेगी. हुआवेई टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष ने विदेशी संवाददाताओं के साथ बातचीत में यह बात कही. हुआवेई वैश्विक दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में अपना […]

विज्ञापन

शेन्झेन (चीन) : चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी हुआवेई के संस्थापक और अध्यक्ष रेन जेंगफेई ने कहा कि उनकी कंपनी अपने ग्राहकों एवं संचार नेटवर्क की गोपनीय जानकारी (डेटा) साझा नहीं करेगी. हुआवेई टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष ने विदेशी संवाददाताओं के साथ बातचीत में यह बात कही. हुआवेई वैश्विक दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में अपना भरोसा कायम रखना चाहती है, जो नयी पीढ़ी की प्रौद्योगिकी में बहुत अधिक निवेश कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : निजी जानकारी साझा करने के लिये यूजर्स के साथ चालाकी कर रही फेसबुक व गूगल

उनका यह बयान ऐसे समय में काफी अहम है, जब उनकी कंपनी पर कम्यूनिस्ट पार्टी के नियंत्रण में होने और चीन को जासूसी में मदद करने के आरोप लग रहे हैं. हुआवेई चीन का पहला वैश्विक तकनीकी ब्रांड है. अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और कुछ अन्य देशों की सरकारें जासूसी के आरोपों के चलते हुआवेई के प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर रोक लगा चुकी हैं.

जेंगफेई से पूछा गया कि अगर कोई सरकार उनकी दूरसंचार तकनीक को खरीदने वाले विदेशी खरीदार से जुड़ी गोपनीय जानकारी मांगती है, तो उनका जवाब क्या होगा? इस पर उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी आग्रह के लिए हमारा जवाब न में होगा. जेंगफेई ने कहा कि किसी सरकार ने उनसे या उनकी कंपनी से किसी के बारे में ‘अनुचित जानकारी’ के लिए कोई आग्रह नहीं किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola