PNB के एमडी सुनील मेहता को मुनाफे की उम्मीद, नीरव मोदी का घोटाला बीती बात

तिरुवनंतपुरम : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को चालू वित्त वर्ष में मुनाफे में लौटने की उम्मीद है. बैंक के प्रबंध निदेशक सुनील मेहता ने कहा है कि बैंक मुनाफे में लौटेगा और वृद्धि भी दर्ज करेगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि 14,000 करोड़ रुपये का नीरव मोदी घोटाला अब बीती बात है. मेहता ने कहा […]
तिरुवनंतपुरम : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को चालू वित्त वर्ष में मुनाफे में लौटने की उम्मीद है. बैंक के प्रबंध निदेशक सुनील मेहता ने कहा है कि बैंक मुनाफे में लौटेगा और वृद्धि भी दर्ज करेगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि 14,000 करोड़ रुपये का नीरव मोदी घोटाला अब बीती बात है. मेहता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पीएनबी 2018-19 में लाभ में लौटेगा. उन्होंने कहा कि इस साल जनवरी में नीरव मोदी घोटाला सामने आने के बाद बैंक ने कई कदम उठाये हैं.
इसे भी पढ़ें : नीरव मोदी प्रकरण : पीएनबी की पूर्व प्रबंध निदेशक ऊषा अनंतसुब्रमण्यम बर्खास्त
केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन को सोमवार को बाढ़ राहत और पुनर्वास के लिए पांच करोड़ रुपये का चेक देने के बाद मेहता ने कहा कि बैंक ने इस तरह के झटके को सहने की क्षमता दिखायी है. चालू वित्त वर्ष में बैंक दोबारा मुनाफे में लौटेगा. उन्होंने कहा कि बैंक धीरे-धीरे वृद्धि की राह पर लौट रहा है.पीएनबी को चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 940 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक ने 343.40 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था. बैंक के निदेशक मंडल ने विस्तार के लिए सरकार से 5,431 करोड़ रुपये की पूंजी मांगी है. इसके लिए बैंक तरजीही शेयर जारी करेगा.
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित पूंजी निवेश से बैंक की वृद्धि की पहल को प्रोत्साहन मिलेगा. इससे पहले इसी साल बैंक में 2,816 करोड़ रुपये का कोष डाला गया था, जो नियामकीय अनुपालन के तहत नियमों को पूरा करने के लिए था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




