घरेलू विमानन कंपनियों को 1.65-1.90 अरब डॉलर घाटा होने का अनुमान

Updated:
विज्ञापन

मुंबई : घरेलू विमानन कंपनियों को चालू वित्त वर्ष के दौरान लागत बढ़ने और आय कम होने के कारण 1.65 से 1.90 अरब डॉलर के बीच घाटा होने का अनुमान है. इससे पहले 43 से 46 करोड़ डॉलर घाटा होने का पूर्वानुमान था. एक रिपोर्ट में ये बातें कही गयीं. इसे भी पढ़ें : ‘घरेलू […]

विज्ञापन

मुंबई : घरेलू विमानन कंपनियों को चालू वित्त वर्ष के दौरान लागत बढ़ने और आय कम होने के कारण 1.65 से 1.90 अरब डॉलर के बीच घाटा होने का अनुमान है. इससे पहले 43 से 46 करोड़ डॉलर घाटा होने का पूर्वानुमान था. एक रिपोर्ट में ये बातें कही गयीं.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें : ‘घरेलू विमानन कंपनियों के अंतरराष्ट्रीय संचालन नियमों में सुधार करे सरकार’

सिडनी स्थित सेंटर फॉर एशिया पैसिफिक एविएशन (कापा) की भारतीय इकाई ने सोमवार को मिड-ईयर एविएशन आउटलुक 2019 में कहा कि इन कंपनियों को जून तिमाही के पूर्वानुमान के हिसाब से निकट भविष्य की अवधि के आधार पर तीन अरब डॉलर से अधिक की राशि जुटाने की जरूरत होगी.

इसमें से पूर्ण सेवाएं देने वाली कंपनियों को 2.6 अरब डॉलर जबकि किफायती सेवाएं देने वाली कंपनियों को 40 करोड़ डॉलर की जरूरत होगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि हवाई यात्रियों की संख्या लगातार निर्बाध तरीके से बढ़ने के बाद भी विमानन कंपनियों की वित्तीय स्थिति जनवरी से लगातार खराब हुई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola