ePaper

सुशांत सिंह राजपूत जब मां को याद कर रो पड़े थे, अंकिता लोखंडे ने यूं लगा लिया था गले, VIDEO

Updated at : 17 Jun 2020 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत जब मां को याद कर रो पड़े थे, अंकिता लोखंडे ने यूं लगा लिया था गले, VIDEO

when sushant singh rajput ex girlfriend ankita lokhande hug him video: सुशांत सिंह राजपूत का यूं चले जाना सबकी आंखों में आंसू दे गया है. उनका परिवार उनके प्रशंसक विश्‍वास ही नहीं कर पा रहे हैं कि वह अब हमारे बीच नहीं रहे. वहीं सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput ) की एक्‍स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) खुद को संभाल नहीं पा रही हैं.

विज्ञापन

Sushant Singh Rajput ex girlfriend Ankita Lokhande video : सुशांत सिंह राजपूत का यूं चले जाना सबकी आंखों में आंसू दे गया है. उनका परिवार उनके प्रशंसक विश्‍वास ही नहीं कर पा रहे हैं कि वह अब हमारे बीच नहीं रहे. वहीं सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput ) की एक्‍स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) खुद को संभाल नहीं पा रही हैं. उनकी कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं.

मंगलवार को अभिनेत्री बांद्रा स्थित सुशांत के घर पर पहुंची थी जहां एक्‍टर ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली थी. अब दोनों का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सुशांत को भावुक देखकर अंकिता दौड़कर स्‍टेज पर जाकर उन्‍हें गले लगा देती हैं और उन्‍हें दिलासा देती हैं. यहां देखें वीडियो…

यह वीडियो ‘झलक दिखला जा’ के मंच का है. इस मंच पर सुशांत ने मां को डेडिकेट करते हुए डांस परफॉरमेंस दी थी. डांस के अंत में सुशांत मां को याद करते हुए बेहद भावुक हो गए थे. रेमो डिसूजा ने स्‍टेडिंग ओवेशन दिया था. वहीं माधुरी दीक्षित सहित वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए थे. इस बात से सभी वाकिफ हैं कि सुशांत सिंह राजपूत अपनी मां को बहुत जल्‍दी खो दिया था. हालांकि अब उन्‍होंने खुद भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है.

Also Read: Sushant Singh Rajput के उस घर पहुंचीं एक्‍स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, जहां एक्‍टर ने कर ली थी आत्‍महत्‍या, VIDEO

ब‍ता दें कि इस डांस शो के मंच पर सुशांत सिंह राजपूत ने अंकिता लोखंडे को सबके सामने प्रपोज किया था. एक वक्त था जब सुशांत और अंकिता लोखंडे टीवी के जाने-माने कपल्स में से एक थे. इन दोनों के प्यार की शुरूआत टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ से हुई थी, जिसने टीआरपी ने खूब धमाल मचाया था. लगभग 6 साल दोनों ने लिव इन में साथ बिताए.

जनवरी 2016 में ये खबरें आने लगी के ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं लेकिन अचानक ही ब्रेकअप की खबरों ने इनके फैन्स को निराश कर दिया था. एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे से उनके ब्रेकअप ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं. इस ब्रेकअप के बाद जहां अंकिता लोखंडे बेहद दुखी हो गई थीं. अब सुशांत के इस कठोर कदम ने एक बार फिर उन्‍हें अंदर तक हिलाकर रख दिया है.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola