Uunchai BO Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर चला ‘ऊंचाई’ का जादू, फर्स्ट वीकेंड में की जबरदस्त कमाई

Uunchai box office collection Day 3 : अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर स्टारर फिल्म ऊंचाई दर्शकों को इम्प्रेस कर रही है. फिल्म दर्शकों को थियेटर तक खींच पाने में सफल हो रही है. तीसरे दिन का कलेक्शन आ गया है.
Uunchai Box Office Collection Day 3: सूरज बड़जात्या की हालिया रिलीज फिल्म ऊंचाई (Uunchai) रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर स्पीड़ पकड़ रही है. ओपनिंग डे पर मूवी ने धीमी शुरुआत की थी, लेकिन अब सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है. मूवी में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका और परिणीति चोपड़ा हैं. तीसरे दिन का कलेक्शन सामन�� आ गया है.
फिल्म ऊंचाई का तीसरे दिन का कलेक्शन
11 नवंबर को फिल्म ऊंचाई रिलीज हुई थी. फिल्म को सेलेब्स और क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले. इसके अलावा जो लोग मूवी देखकर आ रहे है वो भी इसकी तारीफ कर रहे है. इसका फायदा साफ देखने को मिल रहा है. तीसरे दिन मूवी करीब ने 5.05 करोड़ के करीब बिजनेस किया. पहले वीकेंड का कलेक्शन काफी जबरदस्त रहा.
फिल्म ऊंचाई ने अपना जादू लोगों के दिलों पर चला दिया है. ओपनिंग डे पर मूवी ने 1.81 करोड़ कमाए, जबकि दूसरे दिन 3.64 करोड़ की कमाई हुई. बता दें कि फिल्म को बहुत कम स्क्रीन 483 पर रिलीज किया गया था. फिर भी फिल्म देखने दर्शक थियेटर पहुंच रहे है. हालांकि ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ लेगी.
Also Read: Uunchai Review: ‘ऊंचाई’ ने जीता दर्शकों का दिल, यूजर्स कर रहे सूरज बड़जात्या की फिल्म की तारीफ
बीते दिन अनुपम खेर ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था. वीडियो के कैप्शन में वो लिखते है, मुझे “ऊंचाई” फ़िल्म का टिकट नहीं मिला! पहली बार असफलता में सफलता दिखी! मैं कहीं ख़ुशी के मारे पागल ना हो जाऊं.कुछ भी हो सकता है! हा हा हा! जय हो! उनके साथ उनके साथ सूरज बड़जात्या भी दिखे थे.
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने लिखा, ऊंचाई सिर्फ एक फिल्म नहीं है. यह नई शुरुआत और बुढ़ापे में जीवन के नए अर्थों की भावना है.स्क्रीन पर सकारात्मकता लाने के लिए सूरज बड़जात्या जी को धन्यवाद. दिग्गजों का प्रदर्शन आपको इस कारण का एहसास कराता है कि वो लीजेंड क्यों है. वहीं, रितेश देशमुख ने लिखा, कल रात ऊंचाई देखी. सर्वोत्कृष्ट राजश्री फिल्म. सूरज जी एक असाधारण निर्देशक हैं जो जानते हैं कि दर्शकों के दिलों को कैसे छूना है और उन्होंने इसे एक बार फिर साबित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










