Uunchai Box Office Collection Day 2: फिल्म ऊंचाई ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर लगाई छलांग, कमाए इतने करोड़

Updated:
विज्ञापन
Uunchai Box Office Collection Day 2: फिल्म ऊंचाई ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर लगाई छलांग, कमाए इतने करोड़

सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले है. फिल्म ने धीमी शुरुआत थी, लेकिन दूसरे दिन फिल्न ने लंबी छलांग लगाई है. अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर स्टारर फिल्म दर्शकों को पसन्द आ रही है.

विज्ञापन

Uunchai Box Office Collection Day 2: अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर स्टारर फिल्म ऊंचाई (Uunchai) दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही. फिल्म उम्मीदों पर खरा उतरी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. ओपनिंग डे पर मूवी ने धीमी शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे दिन इसने स्पीड़ पकड़ ली है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 50 फीसदी की बढ़त देखी है.

फिल्म ऊंचाई का दूसरे दिन का कलेक्शन

फिल्म ऊंचाई 500 से कम स्क्रीन पर ही रिलीज हुई, लेकिन शो सारे हाउस फुल जा रहे है. सूरज बड़जात्या की मूवी ने पहले दिन 1.81 करोड़ कमाए है. दूसरे दिन मूवी ने 50 फीसदी की बढ़त देखी है और करीब फिल्म ने 3.50 – 3.65 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में कलेक्शन में इजाफा होगा.

अनुपम खेर ने शेयर किया

राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्म ऊंचाई को यूजर्स से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है. अनुपम खेर ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में वो लिखते है, मुझे “ऊंचाई” फ़िल्म का टिकट नहीं मिला! पहली बार असफलता में सफलता दिखी! मैं कहीं ख़ुशी के मारे पागल ना हो जाऊं.कुछ भी हो सकता है! हा हा हा! जय हो!

वीडियो में अनुपम खेर मुंबई में एक सिनेमाघर के बाहर अपनी फिल्म ऊंचाई का टिकट खरीदने की कोशिश करते दिख रहे है. लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिलती क्योंकि शो हाउसफुल था. उनके साथ सूरज बड़जात्या भी दिख रहे है. बता दें कि फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले है और मूवी को वर्ड ऑफ मॉथ का भी फायदा मिल रहा है. बता दें कि सूरज बड़जात्या ने सात साल बाद फिल्म ऊंचाई से निर्देशन में वापसी की है. इससे पहले उन्होंने फिल्म प्रेम रतन धन पायो बनाई थी, जिसमें सलमान खान, सोनम कपूर, अनुपम खेर ने अहम किरदार निभाया था.

Also Read: Uunchai Review: ‘ऊंचाई’ ने जीता दर्शकों का दिल, यूजर्स कर रहे सूरज बड़जात्या की फिल्म की तारीफ

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola