Tejas Box Office Collection Day 1: कंगना रनौत की फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही तोड़ा दम, पहले दिन की महज इतनी कमाई
Published by : Ashish Lata Updated At : 28 Oct 2023 6:01 AM
सर्वेश मेवाड़ा द्वारा निर्देशित और कंगना रनौत स्टारर तेजस आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. मूवी में एक्ट्रेस एयरफोर्स पायलट बनी हैं. फैंस को ये फिल्म काफी ज्यादा पसंद आ रही है. अब पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. आइये जानते हैं इसने कितनी कमाई की है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म तेजस आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. हिंदी भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म सर्वेश मेवाड़ा द्वारा निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्देशित है. कंगना ने मुख्य भूमिका निभाई है, जो आतंकवादियों से बंधकों को छुड़ाने के मिशन पर है. फिल्म कई मौकों पर समय में आगे-पीछे होती है और वह भी इतनी तेजी से कि नायक को अच्छी तरह से जानने का मौका ही नहीं मिलता है. इधर जहां कई फैंस को मूवी पसंद आ रही है. वहीं कई इसे बोझिल बता रहे हैं. ट्विटर पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, ”कहानी अच्छी है और #कंगना रनौत का प्रदर्शन अच्छा है… निर्देशन, भावनात्मक स्पर्श, देशभक्ति और सभी कलाकारों का अभिनय बेहद शानदार है. एक जटिल एयर एक्शन फीचर के लिए निर्माताओं को बधाई फ़िल्म @AbbeeTheAviator अच्छा काम किया.” अब फिल्म के ओपनिंग डे का कलेक्शन सामने आ गया है. आइये जानते हैं इसने पहले दिन कितने का कलेक्शन किया.
तेजस फिल्म ने पहले दिन की इतनी कमाई
कंगना रनौत की तेजस पूरे भारत के थियेटर्स में रिलीज हुई. उम्मीद थी कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी. हालांकि मणिकर्णिका और चंद्रमुखी जैसे ये फिल्म भी पहले ही दिन फ्लॉप नजर आई. sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो ओपनिंग डे पर तेजस ने महज 0.75 करोड़ की कमाई की थी. मॉर्निग शोज में महज 4.18 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही. वहीं दोपहर में 5.47 प्रतिशत दर्शकों की रूचि दिखी.
तेजस रिलीज होते ही ऑनलाइन हुई लीक
कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित एक्शन से भरपूर फिल्म, तेजस रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन पायरेसी का शिकार बन गई. फिल्म कई वेबसाइटों पर मुफ्त में एचडी में देखने और डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराई गई है. कंगना की फिल्म एचडी प्रिंट Filmywap, Tamilrockers, Movierulz, Onlinemoviewatches, 123movies, 123movierulz और Filmyzilla जैसी साइट्स पर उपलब्ध है. तेजस का लीक होना फिल्म इंडस्ट्री में पायरेसी के खिलाफ चल रही लड़ाई की कठोर याद दिलाता है. पाइरेसी एक खतरा बन गई है, जो फिल्म निर्माताओं के साथ-साथ फिल्म निर्माण में शामिल कलाकारों की कड़ी मेहनत और रचनात्मकता को भी प्रभावित करती है. खैर, तेजस ऑनलाइन लीक होने वाली पहली फिल्म नहीं है, इसके अलावा कई अन्य हालिया सिनेमाई फिल्में जैसे लियो, धक धक, फेयर प्ले, काला पानी और मेंशन 24 भी शामिल हैं. बता दें कि कॉपीराइट अधिनियम 1957 के तहत पायरेसी एक आपराधिक अपराध है. प्रभात खबर किसी भी रूप में पायरेसी को बढ़ावा या समर्थन नहीं करता है.
कंगना रनौत की तेजस की क्या है कहानी
प्रभात खबर ने कंगना रनौत की तेजस को 2 स्टार दिया है. फ़िल्म की कहानी तेजस (कंगना) की है, जो तेजस फाइटर प्लेन के नामकरण समारोह में मौजूद थी और उसका सपना बड़े होकर वायुसेना का पायलट बनने का था. फ़िल्म का चेहरा वो हैं, तो सपना पूरा भी हो जाता है. वह ना सिर्फ़ पायलट बनती है बल्कि पाकिस्तान में जाकर पाकिस्तानी आतंकियों के गिरफ़्त में फंसे एक भारतीय सीक्रेट एजेंट को छुड़वाने का मिशन में भी शामिल होती है और वह इस मिशन को किस तरह से अंजाम देती है. यही फ़िल्म की कहानी है. उसका एक अतीत भी है. फ़िल्म भविष्य और अतीत में आती जाती रहती है. कंगना समर्थ कलाकार मानी जाती हैं,लेकिन वह अभिनय में वह छाप नहीं छोड़ पायी हैं, जैसा उनसे उम्मीद थी. फ़िल्म में अपनी ट्रेनिंग के दौरान वह जिज्ञासावशजिस तरह के सवाल करती हैं, वह बचकाना सा मालूम पड़ता है. कंगना कई मौक़ों पर कमज़ोर दिखी हैं.
रामजन्मभूमि गई थी कंगना रनौत
तेजस साहसी महिला IAF अधिकारी – तेजस गिल की कहानी है, जो हर कीमत पर देश की रक्षा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है. यह भारत की पहली एयर एक्शन फिल्म है, जिसमें भारत के पहले स्वदेशी फाइटर जेट – तेजस को भी दिखाया गया है. फिल्म की रिलीज से पहले कंगना रनौत गुरुवार को अयोध्या में राम मंदिर पहुंची थी. उन्होंने तसवीरें शेयर कर लिखा था, एक्ट्रेस ने आगे लिखा, श्री हरि विष्णु, परम पूजनीय अवतार, महान धनुर्धर, तेजस्वी योद्धा, तपस्वी राजा, मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम की जन्मभूमि… मेरी फिल्म तेजस में रामजन्मभूमि की एक विशेष भूमिका है, इसलिए मुझे रामलला के दर्शन करने जैसा महसूस हुआ, धन्य हो मेरे राम.” कंगना रनौत पिछली बार फिल्म चंद्रमुखी 2 में दिखी थी. इसके बाद वह फिल्म इमरजेंसी में दिखाई देंगी, जो अगले साल 2024 में रिलीज होगी. इमरजेंसी में कंगना ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










