लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों का हाल देख छलका तापसी पन्नू का दर्द, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'हम तो बस प्रवासी हैं...
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Jun 2020 2:14 PM
Taapsee Pannu video- बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है. तापसी ने प्रवासियों को लेकर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप भावुक हो जाएंगे. वीडियो कोराना काल के दौरान भारत की स्थिति को बयां करता है. इस वीडियो के बैकग्राउंड में तापसी की आवाज सुनाई दे रही है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है. तापसी ने प्रवासियों को लेकर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप भावुक हो जाएंगे. वीडियो कोराना काल के दौरान भारत की स्थिति को बयां करता है. इस वीडियो के बैकग्राउंड में तापसी की आवाज सुनाई दे रही है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
Also Read: TMKOC: फैंस के लिए खुशखबरी, शो में ‘दयाबेन’ की होगी वापसी, लॉकडाउन के बाद शो में आएंगी नजर!
तापसी पन्नू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्वीटर पर एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो 1 मिनट 42 सेकंड का है. वीडियो में लॉकडाउन के कारण परेशान हुए उन तमाम प्रवासियों की तस्वीरें हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी. इन तसवीरों को देखकर हर कोई भावुक हो गया था. वीडियो के साथ तापसी बैकग्राउंड में एक कविता बोलती हुए सुनाई दे रही हैं जिसका शीर्षक है, ‘हम तो बस प्रवासी हैं क्या इस देश के वासी हैं?’
वीडियो को शेयर करते हुए तापसी ने कैप्शन दिया, ‘तस्वीरों की सीरीज जो शायद हमारे दिमाग से कभी नहीं हटेगी. लाइनें लंबे समय तक हमारे सिर में इको करेंगी. यह महामारी भारत के लिए वायरल इंफेक्शन से ज्यादा बुरी थी. हमारे दिल से, आपके दिल तक, उन हजारों दिलों के लिए जो शायद हम सबने तोड़े हैं.’
A series of pictures that probably will never leave our mind.The lines that will echo in our head for a long time.This pandemic was worse than just a viral infection for India.हमारे दिल से , आपके दिल तक, उन हज़ारों दिलों के लिए जो शायद हम सब ने तोड़े हैं । #Pravaasi #CovidIndia pic.twitter.com/dB5yyYvEYB
— taapsee pannu (@taapsee) June 10, 2020
कविता कुछ इस तरह है कि ‘प्रवासी’ के साथ. इसके बाद तापसी की कविता सुनाई देती है जिसमें एक्ट्रेस कहती हैं, ‘हम तो बस प्रवासी हैं, क्या इस देश के वासी हैं? अगर हम नहीं हैं इंसान तो मार दो हमें भेजो फरमान. खाने को तो कुछ ना मिल पाया.. भूख लगी तो डंडा खाया. फासले तय किए हजारों मील के कुछ साइकिल पर कुछ पैर नंगे. मरे कई भूख से और कई धूप से…पर हिम्मत न टूटी बड़ों के झूठ से. बस से भेजकर ट्रेन से भेजकर जान खो बैठे रास्ते भूलकर. यहां प्रतिमाओं की बड़ी है हस्ती, पर इंसानों की जान है सस्ती. बड़े सपने, अच्छे दिन बतियाए पर भूख किसी की मिटा न पाए. चाहिए न भीख ना दान. बस मत छीनिए आत्मसम्मान. हम तो बस प्रवासी हैं क्या इस देश के वासी हैं?’
बता दें कि तापसी इन दिनों मुंबई में अपनी बहन के साथ रह रही हैं. तापसी अपनी दादी के काफी करीब थीं, लेकिन लॉकडाउन और मौजूदा हालातों के कारण की वजह से वह अपनी दादी को अंतिम विदाई नहीं देने जा पाई.
तापसी हाल ही में अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘थप्पड़’ में दिखाई दी थीं जिसके लिए उन्हें प्रशंसा मिली थी. इससे पहले, वह ‘सांड की आंख’ में भूमि पेडनेकर संग नजर आईं थीं. वह कमर्शियल और महिला प्रधान फिल्मों में भी अक्सर नजर आती हैं. उन्होंने फिल्म मिशन मंगल के लिए भी खूब तारीफें बटोरी थीं.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










