ePaper

सुष्मिता सेन के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन ने फैंस को दी सलाह, बोले- पार्टनर से ज्यादा उम्मीद क्यों करते हो?

Updated at : 21 Jul 2022 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
सुष्मिता सेन के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन ने फैंस को दी सलाह, बोले- पार्टनर से ज्यादा उम्मीद क्यों करते हो?

रोहमन शॉल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, “यार मैं ना #Rohmanasking ke कुछ जवाब पढ़ रहा था. ये सब प्यार में इतने दुखी क्यों हैं. बहुत ज्यादा उम्मीद करते हैं यार तुम लोग अपने पार्टनर से. क्यों??

विज्ञापन

सुष्मिता सेन और बिजनेसमैन ललित मोदी के रिलेशनशिप की खबरों ने उनके प्रशंसकों को हैरान कर दिया है. ललित मोदी ने पिछले दिनों ही खुलासा किया था कि दोनों एकदूसरे को डेट कर रहे हैं. इसके बाद से फैंस लगातार पूर्व मिस यूनिवर्स के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को लेकर बातें कर रहे हैं. हाल ही में रोहमन ने अपने फैंस से बातचीत की और उन्हें रिलेशनशिप की सलाह दी.

रोहमन शॉल ने कही ये बात

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, “यार मैं ना #Rohmanasking ke कुछ जवाब पढ़ रहा था. ये सब प्यार में इतने दुखी क्यों हैं. बहुत ज्यादा उम्मीद करते हैं यार तुम लोग अपने पार्टनर से. क्यों?? मेरा मतलब है कि आपके साथी के पास अपने दम पर करने के लिए बहुत सी चीजें हैं, उनका अपना जीवन है. उन पर इतना निर्भर मत रहो यार. अपने आप को खुद खुद रहना सीखो ना. बस यह जानें कि कैसे पूरा किया जाए और फिर एक साथी की तलाश करें.”

किसी ऐसे शख्स की तलाश न करें

उन्होंने आगे कहा, “किसी ऐसे शख्स की तलाश न करें जो आपको पूरा कर सके क्योंकि वह कभी भी सच नहीं होगा. आप समझ रहे हो? मैं ‘कोई मुझे पूरा करेगा’ की यह अवधारणा नहीं जानता. कोई भी आपको पूरा नहीं कर सकता. यह बहुत आसान है. अपने साथ ऐसा करना बंद करें और दूसरे व्यक्ति को दुखी करना बंद करें. किसी ने ठेका नहीं लिया है यार तुमको खुश रखने का. तुम्हारे ही बस की है और कोई भी आपको खुश नहीं कर सकता. खुश रहो.”

रोहमन शॉल ने साझा किया नोट

इससे पहले रोहमन शॉल ने अपनी कहानी पर एक नोट साझा किया था जिसमें लिखा था, “किसी पर हंसने से अगर तुममें सुख मिल जाए तो हंस लेना!! क्योंकि परेशान वो नहीं, तुम हो !! #SpreadLoveNotHate”. मॉडल ने सुष्मिता सेन को ट्रोल करनेवालों पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष किया था. बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने कथित प्रेमी आईपीएल संस्थापक ललित मोदी के साथ 10 साल की उम्र के अंतर के कारण काफी आलोचनाओं का सामना कर रही है.

Also Read: सुकेश चंद्रशेखर ने तिहाड़ जेल से पहली बार किया था जैकलिन फर्नांडिस को कॉल, हेयरड्रेसर ने की थी मदद
पिछले साल हुआ है दोनों का ब्रेकअप

बता दें कि, सुष्मिता ने इनसे पहले मॉडल रोहमन शॉल को डेट किया था जिनसे वो 2018 में इंस्टाग्राम पर मिली थीं. पिछले साल इस जोड़ी ने अलग होने की अनाउंसमेंट की थी. वहीं हाल ही में ललित मोदी ने सुष्मिता के साथ रिलेशनशिप की घोषणा की थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन और ट्रोल्स की बाढ़ आ गई. लोग सुष्मिता के कंफर्मेशन देने का इंतजार कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola