Sushant Singh Rajput Suicide: 12 घंटे में 4 कॉल, बंद दरवाजा, कुछ घंटे पहले की फोन कॉल्स पर टिकी पूरी जांच, जानिए क्या कैसे हुआ उस दिन

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Jun 2020 10:40 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद लोगों के मन में काफी सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने कल मुंबई स्थित अपने घर में फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. मुंबई पुलिस की जांच के अनुसार अपने आखिरी कुछ घंटों में चार फोन कॉल किए थे. रात के करीब 1.47 बजे, उन्होंने अपनी करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती को कॉल किया था, किसी कारणवश रिया उनकी फोन रिसीव नहीं कर पाईं. कुछ देर के बाद उन्होंने अपने करीबी दोस्त-अभिनेता महेश शेट्टी को फोन किया, जिन्होंने भी सुशांत का फोन नहीं उठाया.

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद लोगों के मन में काफी सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने कल मुंबई स्थित अपने घर में फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. मुंबई पुलिस की जांच के अनुसार अपने आखिरी कुछ घंटों में चार फोन कॉल किए थे. रात के करीब 1.47 बजे, उन्होंने अपनी करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती को कॉल किया था, किसी कारणवश रिया उनकी फोन रिसीव नहीं कर पाईं. कुछ देर के बाद उन्होंने अपने करीबी दोस्त-अभिनेता महेश शेट्टी को फोन किया, जिन्होंने भी सुशांत का फोन नहीं उठाया.

इसके बाद सुशांत उस रात कब सोए ये किसी को ये बात पता नहीं है. महेश शेट्टी ने सुबह अपने दोस्त सुशांत का मिस्ड कॉल देखकर सुबह तकरीबन 8:30 बजे कॉल बैक किया तो इस बार सुशांत ने फोन उनका नहीं उठाया. शायद सुशांत अब तक सो रहे थे. महेश को पुलिस से पता चला कि कॉल रेकॉर्ड्स के मुताबिक इसी के एक घंटे बाद सुशांत ने 9:30 बजे दोबारा महेश शेट्टी को फोन लगाया लेकिन यह फोन कनेक्ट ही नहीं हुआ. इसके बाद महेश ने 12 बजे दोपहर को कॉलबैक किया लेकिन अफसोस सुशांत ने फोन नहीं उठाया, क्योंकि तब तक सुशांत की मौत हो चुकी थी.

बाद में इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक पोस्ट में, महेश की टीम ने मीडिया से एक निवेदन किया कि वह सुशांत के बारे में सवाल पूछने के लिए अभिनेता को कॉल या टेक्स्ट न करें क्योंकि यह उसके लिए एक मुश्किल समय है.

सूत्रों के मुताबिक ये भी पता चला है कि अपनी मौत से करीब दो घंटे पहले ही सुशांत में बिहार की राजधानी पटना में रह रहे अपनो पिता से फोन पर बात की, पर उस वक्त सुशांत की बातों से ऐसा नहीं लगा कि वो इतना बड़ा कदम उठा सकते हैं. सुशांत की करीबी दोस्तों ने मुंबई पुलिस को बताया है कि सुशांत इसी साल नवंबर में शादी करने वाले थे.

काई पो चे, शुद्ध देसी रोमांस, एम एस धौनी, राब्ता और छिछोरे जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा जल्द ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. कल ही ये खबर भी सामने आई थी कि सुशांत कि फिल्म दिल बेचारा को हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola