सुनील दर्शन ने सनी देओल पर लगाये गंभीर आरोप, बोले- मुझे बेवकूफ बनाया और पैसे भी नहीं लौटाए...

यह झगड़ा 1996 से चला आ रहा है कि जब सुनील द्वारा निर्देशित फिल्म 'अजय' में सनी देओल ने काम किया था. फिल्म निर्माता ने आरोप लगाया था कि सनी देओल ने फिल्म को अधूरा छोड़ दिया और अंत की शूटिंग करने से इनकार कर दिया.
डायरेक्टर सुनील दर्शन पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन अपने बयानों की वजह से वो सुर्खियों में आ गये हैं. अब उन्होंने अभिनेता सनी देओल के साथ अपने झगड़े पर खुलकर बात की है. फिल्म निर्माता और अभिनेता के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है और ये 25 से ज्यादा समय से जारी है. अब एक नये इंटरव्यू में सुनील दर्शन ने आरोप लगाया कि सनी देओल ने उन्हें ‘बेवकूफ’ बनाया और उन पर ‘अहंकारी’ होने का आरोप लगाया.
यह झगड़ा 1996 से चला आ रहा है कि जब सुनील द्वारा निर्देशित फिल्म अजय में सनी देओल ने काम किया था. फिल्म निर्माता ने आरोप लगाया था कि सनी देओल ने फिल्म को अधूरा छोड़ दिया और अंत की शूटिंग करने से इनकार कर दिया. उन्होंने दावा किया कि फिल्म को माइनस द एंडिंग के रूप में रिलीज किया गया. भले ही फिल्म एक मध्यम सफलता वाली रही, लेकिन इसके बाद उनकी लड़ाई ने कानूनी रूप ले लिया.
बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में सुनील ने कहा, ‘सनी देओल को बहुत अहंकार था. 26 साल बाद भी उनके साथ मेरा मुकदमा अभी भी जारी है. पहले उन्होंने पैसे लौटाने का वादा किया. फिर उन्होंने कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं इसलिए मुझे उनके साथ एक फिल्म बनानी चाहिए. भारत के एक सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति भरूचा के सामने यह मामला रखा गया था.
सुनील ने आगे बताया कि, ‘सनी देओल ने कहा कि लौटाने के लिए उनके पास पैसा नहीं है इसलिए वह मेरे लिए एक फिल्म करेंगे. मैं उस समय उनके भाई (बॉबी देओल) के साथ काम कर रहा था, उनके साथ लगातार तीन फिल्में कीं. मेरी उससे कोई दुश्मनी नहीं थी. मैंने सोचा कि गलती कोई भी सुधार सकता है. लेकिन उसने मुझे बेवकूफ बनाया.’
Also Read: विवेक अग्निहोत्री की टीम ने फिल्म ‘कोविड’ के लिए कर रही है ग्राउंड रिसर्च, निर्देशक ने किया खुलासा
फिल्म निर्माता ने कहा कि सनी डेट्स को टालते रहे और उनके कॉन्ट्रैक्ट में दिया गया समय भी बीत गया. जिसके बाद जैसे ही उनके वकीलों ने उन्हें नोटिस भेजा, सनी की कानूनी टीम ने जवाब दिया कि अभिनेता ने अभी तक फिल्म के संवाद को मंजूरी नहीं दी है. इरादा गलत था, जो कष्टदायी था. बहुत सारा पैसा लगा था और बहुत समय. हम कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. आप कानूनी प्रणाली को जानते हैं. ”
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




