गब्बर सिंह की बेटी के सामने बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां हैं फेल, इस फिल्म से बॉलीवुड में मचाया था धमाल,देखें PHOTOS
Published by : Ashish Lata Updated At : 25 Mar 2023 9:12 AM
Gabbar Singh Daughter: शोले फिल्म तो आप सभी को याद ही होगी, फिल्म में गब्बर सिंह के डर से हर कोई कांप जाता था. उनके डायलॉग कितने आदमी थे.. काफी फेमस हैं. आज हम गब्बर सिंह की बेटी के बारे में बात करेंगे. अब बड़ी होकर वह काफी हसीन हो गई हैं.
Gabbar Singh Daughter: बॉलीवुड की सफल फिल्मों में से एक रमेश सिप्पी की शोले तो लगभग सभी देखी ही होगी, फिल्म के हर एक किरदार को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. चाहे वो जय, वीरू और बसंती की तगड़ी हो या फिर गब्बर सिंह के डायलॉग, आज तक लोगों के जुबान पर है. गब्बर सिंह जब सांभा को कहते थे, ‘कितने आदमी थे’… मां बच्चों को कहती थी ‘सो जाओ नहीं तो गब्बर आ जाएगा’ डायलॉग ने अमजद खान को अमर बना दिया. आज हम गब्बर सिंह की बेटी के बारे में बात करेंगे. वह बड़ी होकर काफी खूबसूरत हो गई हैं. उनकी अदाओं को देख फैंस फिदा रहते हैं. आज हम आपको अमजद खान की बेटी अहलम खान की पर्सनल लाइफ के बारे में बताएंगे.
अमजद खान जैसे कलाकार न कभी होंगे न हो सकते हैं. गब्बर सिंह की बेटी सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस अदाओं से फैंस के दिल में अपनी जगह बनाती है. हाल ही में अहलम की कुछ फोटोज वायरल हुई, जिसमें वह अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ नजर आ रही हैं. तसवीर में अहलम ने ग्रीन कलर का सूट पहना है. खुले बाल और नो मेकअप लुक में अदाकारा काफी खूसबूरत लग रही हैं. अहलम खान अपने पिता की तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं, लेकिन उन्हें हिरोइन बनने का शौक नहीं है. वह पेशे से एक थिएटर आर्टिस्ट हैं. वह बाकी स्टार किड की तरह लाइमलाइट में रहना पंसद नहीं करती. उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट भी प्राइवेट रखा है.
गब्बर सिंह उर्फ अमजद खान ने शहला खान संग शादी रचाई थी. उनके तीन बच्चे थे. जिसमें दो बेटे सीमाब खान और शदाब खान है. वहीं तीसरी बेटी अहलम खान हैं. अहलम जब 15 साल की थी, तब उनके पिता का साया उठ गया था. साल 2013 में अहलम ने मिस सुंदरी से बॉलीवुड में डेब्यू भी किया था, हालांकि ये फिल्म चली नहीं और वो किसी प्रोजेक्ट में कभी नजर नहीं आई. हालांकि थियेटर में उन्हें कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं. जिसमें महिंद्रा अवार्ड्स फोर एक्सीलेंट इन थिएटर का बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड शामिल है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो अहलम ने थिएटर एक्टर जफर कराचीवाला से शादी कर चुकी हैं और दोनों का एक बेटा भी है.
Also Read: Zwigato: कपिल शर्मा की फिल्म ने कमाए महज 7500 रुपये, KRK ने उड़ाया मजाक, कहा- वाह इतिहास दिया…टीम को बधाईप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










