Baazigar में शिल्पा शेट्टी वाला रोल इस एक्ट्रेस को हुआ था ऑफर, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Apr 2023 12:14 PM

विज्ञापन

शाहरुख खान की फिल्म 'बाजीगर' ब्लॉकबस्टर मूवी थी. इसमें काजोल और शिल्पा शेट्टी ने काम किया था. मूवी के गाने, डायलॉग आज भी दर्शकों को याद है. मूवी में शिल्पा का जो किरदार है, वो किसी और को ऑफर हुआ था.

विज्ञापन

अजय देगवन की फिल्म ‘फूल और काटें’ साल 1991 में आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. इस मूवी में उनके साथ मधु (Madhoo) नजर आई थी, जो रातों-रात स्टार बन गई थी. एक्ट्रेस मधु को फिल्म ‘रोजा’ ने काफी पॉपुलर बना दिया. उन्होंने हिन्दी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम मूवीज में काम किया है. लेकिन क्या आपको बता है कि उन्हें ‘बाजीगर’ ऑफर किया गया था, जिसे उन्होंने मना कर दिया था.

मधु को ऑफर हुई थी ‘बाजीगर’

शाहरुख खान की फिल्म ‘बाजीगर’ ब्लॉकबस्टर मूवी थी. इसमें काजोल और शिल्पा शेट्टी ने काम किया था. मूवी के गाने, डायलॉग आज भी दर्शकों को याद है. इस फिल्म में शिल्पा के रोल के लिए पहले एक्ट्रेस मधु को ऑफर किया गया था. इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो मुझे ‘बाजीगर’ को रिजेक्ट करना पड़ा. मुझे शिल्पा की भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन मुझे बिल्कुल भी पछतावा नहीं है. मैंने ‘बाजीगर’ इसलिए नहीं की क्योंकि मैं कोई और फिल्म कर रही थी.

शाहरुख खान के बार में मधु ने कही ये बात

जब एक्ट्रेस मधु से पूछा गया कि किसी एक्टर पर उनका क्रश था. इसपर एक्ट्रेस ने बताया कि, जब किसी के क्रश की बात होती है तो सबसे पहले मेरे दिमाग में शाहरुख खान का ही नाम आता है. उनका करिश्मा और जिस तरह से वह स्क्रीन पर काम करते है, वह जो दर्शाते है, वह मुझे आकर्षित करता है. मैं उनकी सबसे बड़ी फैन हूं. यहां तक कि जब उनकी फिल्में फ्लॉप होती हैं, या बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं या वह अच्छा काम नहीं करते हैं, तब भी वह बिल्कुल भगवान की तरह है. मधु की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने बिजनेसमैन आनंद शाह से साल 1999 में शादी किया था. उनकी दो बेटियां है. इसके अलावा वो बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी की भतीजी है.

Also Read: Salman Khan Bracelet: सलमान खान के फिरोजा स्टोन ब्रेसलेट के पीछे है शॉकिंग कहानी! जानें किसने किया था गिफ्ट

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola