शिल्पा शेट्टी के पति ने खोले 'बेडरूम सीक्रेट', राज कुंद्रा की बातें सुन ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन, VIDEO
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Feb 2021 1:07 PM
Shilpa Shetty and Raj Kundra video : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. शिल्पा आए दिन अपनी तसवीरों और वीडियोज को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं. वहीं उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) भी उनकी तरह सोशल मीडिया पर फैंस को अपडेट देते रहते है. अब दोनों का साथ में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राज 'बेडरूम सीक्रेट' बता रहे है.
Shilpa Shetty and Raj Kundra video : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. शिल्पा आए दिन अपनी तसवीरों और वीडियोज को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं. वहीं उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) भी उनकी तरह सोशल मीडिया पर फैंस को अपडेट देते रहते है. अब दोनों का साथ में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राज ‘बेडरूम सीक्रेट’ बता रहे है.
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें राज गलती से ऐसा कुछ बोल जाते है, जिसे सुन एक्ट्रेस शरमा जाती है. वैलेंटाइन डे के मौके पर इस कपल ने यॉर ड्रीम स्टोरी शेयर करने का एक कॉन्टेस्ट रखा था. यह वीडियो उसी कॉन्टेस्ट का प्रमोशनल वीडियो है.
https://www.instagram.com/p/CLOIe4FhZ5g/
वीडियो में राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी से पूछते कि तुम्हारा फेवरेट जॉनर कौन सा है. शिल्पा कुछ नहीं कहतीं लेकिन फिर राज कहते है ‘फिफ्टी शेड्स ऑप ग्रे’. ये सुनकर एक्ट्रेस खूब हंसने लगती है. राज भी ये बोलकर हंसने लगते है. फिर वो कहते है कि सॉरी यह हमारा बेडरूम सीक्रेट है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
https://www.instagram.com/p/CJar8jQBYKe/
बता दें कि करीब 14 सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहीं शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म निकम्मा की शूटिंग खत्म की है. इस फिल्म से अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यू दस्सानी और शर्ली सेठीया भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है. इसके अलावा एक्ट्रेस झलक दिखला जा और सुपर डांसर जैसे कई रियलिटी शो में जज भी रह चुकी हैं.
गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुलाकात लंदन में हुई थी. दोनों की मुलाकात शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड एस-2 के प्रमोशन के दौरान हुई थी. राज ने शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड को प्रमोट करने में मदद की. इसी दौरान दोनों ने डेटिंग करना शुरू किया और 2009 में शादी की थी. दोनों को एक बेटा वियान और एक बेटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










