Shah Rukh Khan की लाडली सुहाना ने अलीबाग में खरीदा आलीशान फार्म, एक्टिंग छोड़ करेंगी खेती, डिटेल्स इनसाइड

Updated:
विज्ञापन
Shah Rukh Khan की लाडली सुहाना ने अलीबाग में खरीदा आलीशान फार्म, एक्टिंग छोड़ करेंगी खेती, डिटेल्स इनसाइड

शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली बेटी सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. स्टारकिड सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. अब उन्होंने अलीबाग के थाल गांव में 12.91 करोड़ रुपये की कृषि भूमि खरीदी है. रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबिक, सुहाना को किसान बताया है.

विज्ञापन

बॉलीवुड के किंग खान और सुपरस्टार शाहरुख खान और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान की लाडली बेटी सुहाना खान ने भले ही अबतक बॉलीवुड में डेब्यू न किया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी पॉपुलर है. जल्द ही स्टारकिड द आर्चीज़ से धमाकेदार एंट्री करने वाली हैं. हालांकि अब लगता है कि सुहाना एक्टिंग छोड़कर खेती करने के मूड में हैं. जी हां उन्होंने अलीबाग में खेत खरीदा है, जिसकी कीमत भी करोड़ों में है.

सुहाना खान ने अलीबाग में खरीदा फार्म

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्टों के अनुसार, सुहाना खान ने हाल ही में अलीबाग के थल गांव में एक खेत खरीदा है. लेटेस्ट अपडेट से पता चलता है कि स्टारकिड से अभिनेत्री बनीं ने 1.5 एकड़ कृषि भूमि और उस पर 2,218 वर्ग फुट की इमारत बन जाए, ऐसा फॉर्म खरीदा है. इस खेत की कीमत 12.91 करोड़ रुपये बताई जा रही है. रिपोर्ट बताती है कि सुहाना खान ने रुपये की स्टांप ड्यूटी भी चुकाई है. ये जमीन, पहले अंजलि, रेखा और प्रिया खोत नाम की तीन बहनों की थी, अब देजा-वू फार्म प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर इसका रेजिस्ट्रेशन किया गया है.

सुहाना जल्द बनेंगी ‘किसान’?

दिलचस्प बात यह है कि फॉर्म के रेजिस्ट्रेशन दस्तावेजों में कथित तौर पर सुहाना खान को ‘किसान’ बताया गया है. हालांकि स्टार किड ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर खेती को लेकर कोई भी योजना पर खुलासा नहीं किया है, लेकिन दस्तावेजों से पता चलता है कि वह इस क्षेत्र में रुचि रखती है. बता दें कि जहां सुहाना खान ने प्रोपटी खरीदी है, वहीं शाहरुख खान का आलीशान सा बंगला है. जिसमें एक शानदार स्विमिंग पूल, एक हेलीपैड और सभी प्रमुख आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं.

Also Read: Adipurush BO Collection Day 7: फ्लॉप होने के कगार पर पहुंची प्रभास की आदिपुरुष, बॉक्स ऑफिस पर इतना हुआ कलेक्शन
सुहाना का फिल्मी करियर प्लान

शाहरुख खान की लाडली जोया अख्तर निर्देशित फिल्म ‘द आर्चीज’ से फिल्मों में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसको दर्शकों ने खूब पसंद किया था. सुहाना खान के साथ, इस बहुप्रतीक्षित परियोजना में मुख्य भूमिकाओं में श्रीदेवी की दूसरी बेटी खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा, डॉट, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना और युवराज मेंडा सहित कई स्टार कलाकार शामिल हैं. बहुत जल्द आधिकारिक ट्रेलर के साथ द आर्चीज़ की रिलीज़ डेट का खुलासा होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola