सतीश कौशिक की डिटेल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार का रही पुलिस, फार्महाउस से बरामद हुई कुछ दवाएं

एएनआई ने ट्वीट किया, दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह मौत का सही कारण जानने के लिए विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. जिला पुलिस की एक अपराध टीम ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली में उस फार्महाउस का दौरा किया जहां पार्टी आयोजित की गई थी और वहां से कुछ 'दवाएं' बरामद की है.
जानेमाने अभिनेता और फिल्मकार सतीश कौशिक का गुरुवार बृहस्पतिवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनके करीबी दोस्त एवं अभिनेता अनुपम खेर ने इस बात की जानकारी दी. सतीश कौशिक 66 साल के थे. अनुपम खेर ने बताया कि सतीश कौशिक दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर पर थे जब उन्होंने बेचैनी होने की शिकायत की. उन्होंने अपने ड्राइवर को अस्पताल ले जाने को कहा. रास्ते में ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और डिटेल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
एएनआई ने ट्वीट किया, दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह मौत का सही कारण जानने के लिए विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. जिला पुलिस की एक अपराध टीम ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली में उस फार्महाउस का दौरा किया जहां पार्टी आयोजित की गई थी और वहां से कुछ ‘दवाएं’ बरामद की है.
#SatishKaushikDeath | Delhi Police say they are waiting for the detailed postmortem report to know the exact cause of the death. A crime team of District Police visited the farmhouse in Southwest Delhi where the party was organised & recovered some 'medicines': Sources
— ANI (@ANI) March 11, 2023
एएनआई के एक और ट्वीट के अनुसार, एक उद्योगपति के फार्महाउस पर पार्टी का आयोजन किया गया था. पुलिस मेहमानों की लिस्ट खंगाल रही है. पार्टी में एक उद्योगपति शामिल था जो एक मामले में वांटेड है. वहीं प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं और कार्डियक अरेस्ट ही उनकी मौत का कारण बताया गया है.
#SatishKaushikDeath | Party was organized at the farmhouse of an industrialist. Police is going through the guest list. The party was attended by an industrialist who is wanted in a case: Sources
— ANI (@ANI) March 11, 2023
बता दें कि सतीश कौशिक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर किए आखिरी पोस्ट में प्रसिद्ध गीतकार एवं लेखक जावेद अख्तर द्वारा सात मार्च को मुंबई में आयोजित वार्षिक होली समारोह की तस्वीरें साझा की थीं जिसमें वो कई सेलेब्स संग होली मनाते दिखे थे. फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कौशिक के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री कंगना रनौत ने उन्हें एक ‘‘दयालु और सच्चा इंसान’’ बताते हुए याद किया. ‘इमरजेंसी’ अभी रिलीज नहीं हुई है.
Also Read: सतीश कौशिक की इतनी थी पहली सैलरी, जश्न मनाने के लिए खरीदी थीं कोल्ड ड्रिंक की दो बोतलें
नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के पूर्व छात्र कौशिक को ‘जाने भी दो यारों’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘दीवाना मस्ताना’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्मों में निभाए उनके किरदारों के लिए काफी सराहना मिली थी. वह एक फिल्म निर्देशक भी थे. उन्होंने ‘तेरे नाम’ और ‘मुझे कुछ कहना है’ जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




