ePaper

'अतरंगी रे' में सारा अली खान ऐसे बनीं बिहार की 'रिंकू', शेयर किया पर्दे के पीछे का ये VIDEO

Updated at : 25 Dec 2021 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
'अतरंगी रे' में सारा अली खान ऐसे बनीं बिहार की 'रिंकू', शेयर किया पर्दे के पीछे का ये VIDEO

अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान की फिल्म अतरंगी रे हाल ही में रिलीज़ हुई है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है.

विज्ञापन

अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान की फिल्म अतरंगी रे हाल ही में रिलीज़ हुई है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. अतरंगी रे में सारा के परफॉरमेंस के बारे में बात करते हुए प्रशंसकों का मानना ​​है कि उन्होंने बिहार की लड़की ‘रिंकू’ के किरदार के साथ न्याय किया है. फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. शनिवार को एक्ट्रेस ने दर्शकों के प्यार के लिए आभार प्रकट करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है.

उन्होंने वीडियो में शूटिंग का बीटीएस वीडियो शेयर किया है. पहली बार सारा ने एक बिहार की लड़की का रोल निभाया है. इसलिए उन्हें ‘रिंकू’ के किरदार में ढलने, अपनी भाषा, बोलने के तरीके और पर्सनैल्टी पर काफी काम किया. निर्देशक आनंद एल राय ने रिंकू को सारा के सबसे कठिन चरित्र के रूप में उल्लेख किया. सारा ने फिल्म के कलाकारों और क्रू को ‘जीवन भर की यादें’ देने के लिए धन्यवाद दिया.

https://www.instagram.com/p/CX5Zh42jG0N/

उन्होंने लिखा, “अगर मैं इसके लिए एक परफेक्ट कैप्शन लिखने की कोशिश करती हूं तो मैं फिर से रोती रहूंगी और मुझे लगता है कि पिछली शाम ने काफी देखा. इसलिए मैं बस इतना ही कहूंगी कि मुझे देने के लिए इस फिल्म के पूरे कलाकारों और क्रू को धन्यवाद. जीवन भर की यादें. 2020 में मेरे साथ हुई एकमात्र अच्छी चीज के लिए. धन्यवाद.”

अतरंगी रे अब धनुष, सारा और अक्षय अभिनीत डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग हो चुकी है. यह 24 दिसंबर को रिलीज हुई थी. सारा ने अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. बाद में उन्होंने सिम्बा, लव आज कल और कुली नंबर 1 में नजर आई. अब जब अतरंगी रे रिलीज़ हो गई है.

Also Read: नोरा फतेही ने शिमर बॉडीकॉन ड्रेस में शेयर की ग्लैमरस तसवीरें, फैंस ने कमेंट में लिखा- कपिल शर्मा के…

गौरतलब है कि सारा अली खान ने ‘अतरंगी रे के रिलीज से पहले अपनी कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी. तसवीरों सारी फिल्म के सेट से ली गई थी. किसी फोटो में वो क्रिकेट खेलती दिख रही थी तो किसी तसवीर में दुल्हन के गेटअप में नजर आई. हर फोटो में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन