किसी का भाई किसी की जान के रिलीज होते ही Bholaa की कमाई पर लगा फुलस्टॉप, इन फिल्मों का भी हुआ बुरा हाल

Updated:
विज्ञापन
किसी का भाई किसी की जान के रिलीज होते ही Bholaa की कमाई पर लगा फुलस्टॉप, इन फिल्मों का भी हुआ बुरा हाल

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन 18 से 19 करोड़ तक की कमाई कर सकती है. वहीं इस बड़ी रिलीज से भोला सहित कई फिल्म की कमाई पर बुरा असर पड़ेगा.

विज्ञापन

सलमान खान की ईद रिलीज किसी का भाई किसी की जान सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. दर्शकों को फिल्म और इसकी कहानी दोनों पसंद आ रही है. कई दर्शक तो सिनेमाहॉल के बाहर जमकर डांस कर रहे हैं, तो कई पटाखे जलाते देखे गए. कुछ ऑडियंस ने मूवी की तारीफ में कहा कि बहुत दिनों बाद ऐसी फैमिली एंटरटेनर एक्शन सीक्वेंस फिल्म देखी है. हालांकि कुछ जगहों पर थियेटर्स में सुस्ती भी देखने को मिली. अब फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. इसमें ओपनिंग डे में 12 करोड़ कमाए है. इस बड़ी रिलीज का अन्य फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बुरा असर हो रहा है. जहां अजय देवगन की फिल्म भोला और सांमथा रूथ प्रभु की शाकुंतलम के कमाई पर फुलस्टॉप लग सकता है.

100 करोड़ के क्लब में ‘भोला’ का पहुंचना मुश्किल

अजय देवगन की फिल्म भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने अब तक 88.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस हफ्ते अगर सिनेमाघरों में दर्शक रहे तो ये 90 करोड़ तक कलेक्शन कर सकती है, लेकिन किसी का भाई किसी की जान की रिलीज के बाद 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाना फिल्म के लिए मुश्किल लग रहा है. एक्शन ड्रामा ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है क्योंकि हर बड़े मल्टीप्लेक्स ने इसके लिए एक-एक शो को बरकरार रखा है.

सामंथा की शाकुंतलम का भी बुरा हाल

सामंथा की शाकुंतलम को 14 अप्रैल को तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में अखिल भारतीय रिलीज किया गया था. इसके बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई करने में नाकाम रही. इसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. शाकुंतलम ने बॉक्स ऑफिस पर एक खराब पैच मारा है, क्योंकि यह प्रत्येक दिन 1 करोड़ रुपये के निशान से नीचे गिर रही है. अब तक फिल्म ने मुश्किल से 7 करोड़ रुपये बटोरे हैं.

Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: रांची में फर्स्ट डे शो रहा फ्लॉप, सिनेमाघरों में न के बराबर दिखे फैंस, देखें VIDEO

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola