Antim The Final Truth : सलमान खान को पंच मारने में डरे जीजू आयुष शर्मा… दिए रीटेक पर रिटेक

सलमान खान की फ़िल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ का आखिरकार ट्रेलर लॉन्च हो गया है. इस फ़िल्म में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा खलनायक की भूमिका में हैं. सलमान खान और उनके बीच फाइट का सीक्वेंस है जो फ़िल्म के ट्रेलर में भी नज़र आ रहा है लेकिन आयुष शर्मा के लिए यह आसान नहीं था.
सलमान खान (Salman Khan) की फ़िल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ (Antim The Final Truth) का आखिरकार ट्रेलर लॉन्च हो गया है. इस फ़िल्म में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा (Aayush Sharma) खलनायक की भूमिका में हैं. सलमान खान और उनके बीच फाइट का सीक्वेंस है जो फ़िल्म के ट्रेलर में भी नज़र आ रहा है लेकिन आयुष शर्मा के लिए यह आसान नहीं था.
सलमान खान ने ट्रेलर लॉन्च में खुद इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि उस सीक्वेंस की शूटिंग करते हुए 14 टेक हुए क्योंकि आयुष हर बार उनके सामने आकर पंच ठीक से मार ही नहीं पता था सलमान को लगा कि कहीं पूरा दिन इसमें ही ना चला जाए आखिरकार निर्देशक महेश मांजरेकर और सलमान खान ने आयुष को सहज करवाया. जिसके बाद वो सीन शूट हुआ.
गौरतलब है कि इस सीन में सिर्फ पंच ही नहीं पड़ेंगे बल्कि सलमान खान के साथ साथ आयुष की शर्ट लेस वाली फाइटिंग है. आयुष ने बताया कि सलमान खान के अपोजिट शर्टलेस होकर फाइटिंग करनी है. इस बात ने उन्हें रात भर सोने नहीं दिया था. सलमान खान जब भी शर्ट उतारकर स्क्रीन पर फाइट करते हैं. मैंने जमकर सीटियां मारी हैं लेकिन यह पहला मौका था जब वे डरे थे क्योंकि पिटने वालों में से वो एक थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










