सलमान खान ने पठान की सफलता का श्रेय लेने से साफ किया इनकार, कहा- ये शाहरुख खान से कोई छीन...
Published by : Ashish Lata Updated At : 29 Apr 2023 5:59 PM
शाहरुख खान की पठान ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. ये मूवी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई. अब सलमान खान ने पठान की सफलता का श्रेय लेने से साफ इनकार कर दिया है. उन्होंने किंग खान को लेकर ये बात कह दी है.
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म पठान 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया. यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित, पठान अब तक की सबसे सफल हिंदी फिल्म बन गई. फिल्म के हिंदी संस्करण ने बाहुबली 2 हिंदी के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं. अब सलमान खान ने पठान की सफलता का श्रेय लेने से साफ इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि ये हक सिर्फ मेरे दोस्त शाहरुख खान का है. बता दें कि पठान में सलमान एक विशेष कैमियो में दिखाई दिए थे.
रजत शर्मा की आप की अदालत में सलमान खान नजर आने वाले है. इसी दौरान जब उन्हें पठान की फिल्म की सफलता का श्रेय दिया गया, तो एक्टर ने मेजबान को विनम्रतापूर्वक टोका और कहा, “बिल्कुल नहीं, बिल्कुल नहीं सर… ये क्रेडिट शाहरुख खान से कोई चीन नहीं सकता, आदित्य चोपड़ा से कोई चीन नहीं सकता. शाहरुख ने बहुत अच्छा काम किया है. ये सब फैन्स, शाहरुख की फिल्म देखने के लिए तरस रहे द और एक राइट टाइम, राइट मौके पे ये फिल्म आई. मुझे लगता है कि यह हिंदी फिल्म उद्योग की सबसे बड़ी हिट है… कोई भी शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा से श्रेय नहीं ले सकता. शाहरुख ने वास्तव में अच्छा काम किया है.
सलमान और शाहरुख को एक साथ कास्ट करने की बात करते हुए, पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया था कि जब सलमान ने अपना कैमियो सीन सुना, तो उनकी क्या प्रतिक्रिया थी. जिसपर सिद्धार्थ ने कहा, “मैंने सलमान को ‘भाग पठान भाग’ चिल्लाने के लिए कहा और उनसे कहा कि इसे ‘भाग अर्जुन भाग’ (करण अर्जुन से) की तरह करें. यह स्क्रिप्ट में नहीं था, यह फनी था और मुझे सलमान को इसके लिए राजी करना पड़ा.” जहां सलमान हाल ही में ईद पर रिलीज किसी का भाई किसी की जान में नजर आए थे, वहीं शाहरुख शुक्रवार को कश्मीर में डंकी की शूटिंग पूरी कर मुंबई लौट आए. वह इस साल के अंत में भी जवान में नजर आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










