ePaper

Tere Bina Teaser: सलमान के 'तेरे बिना' गाने का टीजर रिलीज, वीडियो में जैकलीन संग रोमांटिक हुए Salman

Updated at : 10 May 2020 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
Tere Bina Teaser: सलमान के 'तेरे बिना' गाने का टीजर रिलीज, वीडियो में जैकलीन संग रोमांटिक हुए Salman

Salman Khan लॉ‍कडाउन में अपने पनवेल‍ स्थित फॉर्महाउस में हैं. पिछले दिनों उन्‍होंने यहीं से कोरोना वायरस पर बना गाना प्‍यार करोना रिलीज किया था. हाल ही में उन्होंने अपने अगले वीडियो 'तेरे बिना' (Tere Bina) की घोषणा की थी. अब उन्होंने इस गाने का टीजर रिलीज किया है. इस रोमांटिक गाने में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडीज हैं.

विज्ञापन

Tere Bina Song Teaser out: सलमान खान (Salman Khan) लॉ‍कडाउन में अपने पनवेल‍ स्थित फॉर्महाउस में हैं. पिछले दिनों उन्‍होंने यहीं से कोरोना वायरस पर बना गाना प्‍यार करोना (Pyar Karona) रिलीज किया था. हाल ही में उन्होंने अपने अगले वीडियो ‘तेरे बिना’ (Tere Bina) की घोषणा की थी. अब उन्होंने इस गाने का टीजर रिलीज किया है. इस रोमांटिक गाने में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) हैं.

Also Read: क्या Salman Khan संग शादी रचाने जा रही हैं यूलिया वंतूर, जानें- क्या मिला जवाब

टीजर की शुरुआत में सलमान खान घोड़े पर सवार दिखाई देते हैं. साथ में जैकलीन के साथ उनका रोमांस दिखाई देता है. सलमान ने ये गाना मदर्स डे पर सभी माओं को समर्पित किया है. कैप्शन लिखा है तेरे बिना… सभी माओं को मदर्स डे की बहुत शुभकामनाएं.

इस गाने को शूट करने के लिए सलमान ने लॉकडाउन के सारे नियमों को ध्यान में रखा है. हालांकि आपको इसके टीजर को देखकर जरा भी नहीं लगेगा कि यह लिमिटेड रिसोर्सेज के बीच शूट हुआ है. वहीं, इस गाने को सलमान खान ने गाया है. कंपोज किया है उनके दोस्त अजय भाटिया ने और शब्बीर अहमद ने लिखा है. सलमान खान के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया हैंडल्स पर 12 मई को रिलीज होगा.

Also Read: जल्द रिलीज होगा Salman Khan का नया गाना ‘तेरे बिना’, जैकलीन भी होंगी साथ, VIDEO

वहीं, सलमान शहर से दूर हैं लेकिन यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लॉकडाउन के बीच दैनिक श्रमिकों का ध्यान रखा जाए. वह अपने प्रशंसकों को लॉकडाउन नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने के लिए अपने फार्महाउस से वीडियो साझा कर रहे हैं. हाल ही में सलमान खान ने जरूरतमंदों के लिए बैलगाड़ी और ट्रैक्टर में राशन भरकर भेजा था. अब उन्‍होंने Being Haangryy नाम से फूड ट्रक की शुरुआत की है. एक वीडियो सामने आया है जिसमें फूड ट्रक पर Being Haangryy लिखा हुआ और इससे जुड़े कर्मचारी लाइन में लगे आम लोगों को एक-एक कर राशन के जरूरी सामान बांट रहे हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola