रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के नये घर का वीडियो आया सामने, चल रहा है कंस्ट्रक्शन का काम, इतनी है कीमत

पैपराजी वरिंदर चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया गया है. यह एक ऊंची और भव्य इमारत है जिसे नागपाल डेवलपर्स द्वारा बनाया जा रहा है. इमारत के बाहर एक छोटी स्क्रीन से पता चलता है कि निर्माण के बाद यह कैसा दिखेगा.
बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं. कुछ महीने पहले ही इस कपल ने अपने नये खरीदे अलीबाग वाले घर में गृह प्रवेश पूजा आयोजित की थी. अब खबरें हैं कि दोनों जल्द ही अपने मुंबई क्वाड्रुप्लेक्स में शिफ्ट हो सकते हैं जो अब निर्माणाधीन है. इंटरनेट पर उनके घर के वायरल वीडियो के अनुसार, युगल को अपने समंदर के सामने वाले मौजूद आलीशान घर में शिफ्ट होने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.
पैपराजी वरिंदर चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया गया है. इंडियन एक्सप्रेस रिपोर्ट के अनुसार, यह एक ऊंची और भव्य इमारत है जिसे नागपाल डेवलपर्स द्वारा बनाया जा रहा है. इमारत के बाहर एक छोटी स्क्रीन से पता चलता है कि निर्माण के बाद यह कैसा दिखेगा. वीडियो में दिख रही इमारत कथित तौर पर शाहरुख खान के महलनुमा घर मन्नत के करीब स्थित है. यह सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के भी करीब है.
https://www.instagram.com/reel/ClVrMIdJmQ_/
इससे पहले पीटीआई ने बताया था कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बैंडस्टैंड की एक इमारत सागर रेशम की 16, 17, 18 और 19 मंजिलों में फैले अपार्टमेंट को खरीदा है. इसकी कीमत 119 करोड़ रुपये बताई गई थी. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रणवीर और दीपिका लगभग तीन साल से मुंबई के जुहू और बांद्रा में एक घर की तलाश कर रहे थे. उन्होंने आखिरकार सागर रेशम को चुना. इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
फिल्मफेयर अवार्ड्स 2022 में उसी के बारे में बोलते हुए रणवीर सिंह ने कहा था, “आखिरकार मैंने 12 साल बाद अपनी जगह खरीदी. दीपिका ने इस जगह को सजाने के लिए बेंगलुरु से एक इंटीरियर डिजाइनर को हायर किया है. हमें साथ रहते हुए 10 साल हो गए हैं.”
Also Read: बिना परमिशन इस्तेमाल नहीं कर पायेंगे अमिताभ बच्चन की तस्वीर और आवाज, दिल्ली कोर्ट ने दिया आदेश
बता दें कि, दीपिका पादुकोण अपने सेल्फ-केयर ब्रांड 82Eव्यस्त हैं. एक्ट्रेस का ये ब्रैंड प्रीमियम हाई परफॉर्मेंस वाले प्रोडक्ट्स की पेशकश करेगा जो सेल्फ केयर के लिए रोजमर्रा की जिंदगी का एक सरल, प्रभावी और आनंददायक हिस्सा बनाते हैं. वहीं रणवीर सिंह अपनी दो फिल्मों को लेकर बिजी हैं जिसमें करण जौहर द्वारा निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और रोहित शेट्टी की सर्कस है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




