रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, स्टेज पर दोनों के बीच दिखी क्यूट केमिस्ट्री

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गये हैं. 14 अप्रैल को परिवारवालों और करीबियों की मौजूदगी में उन्होंने सात फेरे लिये.
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गये हैं. 14 अप्रैल को परिवारवालों और करीबियों की मौजूदगी में उन्होंने सात फेरे लिये. दोनों पिछले कई सालों से एकदूसरे को डेट कर रहे हैं. इसी बीच दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनकी क्यूट केमिस्ट्री ने लोगों का दिल चुरा लिया है. वीडियो में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टेज पर नजर आ रहे हैं. इस दौरान आलिया भट्ट अपनी स्कर्ट से चिपके फाइबर को हटाकर हाथों में इकट्ठा करती नजर आ रही हैं.
इस दौरान रणबीर हाथ बढ़ाते हैं. उसके बाद आलिया इस वेस्ट मटेरियल को अपने हाथ में लेती है और रणबीर बड़े प्यार से इसे अपनी जेब में रखते हैं. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. रणबीर और आलिया के कुछ और भी वीडियो हैं जिनमें उनकी क्यूट केमिस्ट्री जनता के सामने स्टेज पर देखने को मिल रही है. आलिया को अक्सर रणबीर के लिए खुलकर अपने प्यार का इजहार करते देखा गया है.
https://twitter.com/itsKabir16/status/1514550531129155584
बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम की एक रिपोर्ट की मानें तो, शादी के तुरंत बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भगवान गणेश से आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर जा सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो रणबीर और आलिया अपनी शादी के बाद मंदिर जाने वाले पहले बॉलीवुड जोड़े नहीं होंगे. इससे पहले, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी अपनी शादी के बाद मंदिर पहुंचे थे. हालांकि इसकी फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है.
रणबीर और आलिया की शादी पाली हिल निवास, वास्तु में हुई. नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट, महेश भट्ट, पूजा भट्ट, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, करण जौहर, नव्या नवेली नंदा और आकाश अंबानी सहित अन्य लोग वेडिंग वेन्यू पर मौजूद थे. बुधवार को दोनों ने प्री-वेडिंग सेरेमनी की थी. रणबीर ने वास्तु में ही मेहंदी और हल्दी समारोह की मेजबानी की. समारोह में करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और करण जौहर समेत कई हस्तियां मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










